{"_id":"67221cb03e174bad6306522d","slug":"cooperative-mill-morna-started-crushing-honored-farmers-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-133064-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सहकारी मिल मोरना ने शुरू की पेराई, सम्मानित किए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सहकारी मिल मोरना ने शुरू की पेराई, सम्मानित किए किसान
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ। सबसे पहले ट्रैक्टर-ट्राली व बुग्गी से गन्ना लेकर आने वाले किसानों को पुरस्कृत किया गया।
शांति कुंज गायत्री परिवार से जुड़े डाॅ. ओमपाल सिंह और पंडित सूर्यकांत ने विधि-विधान से पूजा कराई। प्रधान प्रबंधक अजय कुमार राय, पूर्व उप सभापति मुमताज अली, डायरेक्टर रजत राठी, मनोज, भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, धर्मपाल राठी, बसंत प्रधान ने यज्ञ में आहूति दी। प्रधान प्रबंधक ने मशीन का स्विच ऑन किया। अतिथियों ने केन में गन्ना डालकर शुभारंभ किया।
पहली ट्रैक्टर-ट्राॅली में गन्ना लेकर पहुंचे कादीपुर के किसान कृपाल सिंह, बुग्गी में यूसुफपुर के किसान अशोक कुमार को सम्मानित किया। चीफ इंजीनियर पाचूराम, रसायन विद एसके झा, ईडीपी मुकेश कुमार, शशिकांत यादव, ऋषिपाल सिंह, मुख्य गन्ना अधिकारी राजेश कुमार, रामपाल सिंह, कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कालूराम, सतीश सहरावत मौजूद रहे।