फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cooperation sought for Kovid vaccination in the meeting

बैठक में कोविड टीकाकरण के लिए मांगा सहयोग

Tue, 23 Nov 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cooperation sought for Kovid vaccination in the meeting
बुढ़ाना नगर पंचायत के सभागार में कोविड टीकाकरण को लेकर आयोजित धर्मगुरूओं की बैठक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बैठक में कोविड टीकाकरण के लिए मांगा सहयोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बा और देहात क्षेत्र में कोविड टीकाकरण में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने धर्मगुरु तथा नगर पंचायत सदस्यों से सहयोग करने की अपेक्षा की। अधिकारियों ने कहा कि सभी के सहयोग से कोविड टीकाकरण का अनुपात बढ़ेगा।
कस्बे के नगर पंचायत के सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड टीकाकरण का अनुपात बढ़ाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुस्लिम समाज के धर्मगुरु तथा कस्बे के नगर पंचायत के सभी सदस्य मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी अरुण कुमार तथा पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोनू कश्यप ने बताया कि मुस्लिम समाज में कोविड टीकाकरण का प्रतिशत अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं से टीकाकरण में सहयोग मांगा।
विज्ञापन

सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अन्नू चौधरी तथा खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार ने कहा कि कोविड का दूसरा टीका लगवाने में लापरवाही हो रही है। जिन्होंने कोरोना का पहला टीका लगवा लिया है। वे समय पर दूसरा टीका लगा लें। अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं तथा नगर पंचायत के सदस्यों से कोविड टीकाकरण में सहयोग करने की अपील की। आप सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में ग्रामीणों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। मौके पर अधिशासी अधिकारी ओमगिरि, जमीयत उलमा के आसिफ कुरैशी, मुफ्ती वसीम, राशिद कुरैशी व कारी आजाद सहित नगर पंचायत के सभी सदस्य व कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed