{"_id":"62c9dfeb8f77bb55f651be95","slug":"controversy-over-spitting-and-six-people-including-a-woman-injured-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: थूकने को लेकर विवाद, जमकर हुआ पथराव, महिला सहित छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: थूकने को लेकर विवाद, जमकर हुआ पथराव, महिला सहित छह लोग घायल
Sun, 10 Jul 2022 01:37 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:37 AM IST
सार
थूकने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया, जिसमें एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना कस्बे की सफीपुर पट्टी में घर के सामने थूकने के विवाद में दो वर्गों के लोग फिर से आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ। इसमें महिला सहित छह लोग घायल हो गए। सीओ ने पुलिस के साथ पहुंच कर स्थिति संभाली। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन
मोहल्ला सफीपुर पट्टी में आसिफ और जितेंद्र पक्ष के बीच दस दिन पहले घर के सामने थूकने को लेकर कहासुनी हो गई थी। मोहल्ले के लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया था। इसी विवाद को लेकर शनिवार की शाम दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर पथराव हुआ। इस पथराव में दोनों पक्षों की एक महिला सहित छह ग्रामीण घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: मूसलाधार बारिश से हालात बेकाबू, कहीं गांवों का कटा संपर्क तो कहीं नदी में फंसे वाहन, तस्वीरों में देखें हाल
विज्ञापन
सीओ विनय गौतम और इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस ने घायल जितेंद्र, उसके पुत्र सुमित व विनीत तथा दूसरे पक्ष के आसिफ, मुकीश व काशो पत्नी मुकीश को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई ग्रामीणों को भी हिरासत में लिया। सीओ विनय गौतम ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। घायल जितेंद्र के मकान के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।