{"_id":"603942298ebc3ee94b35d4ff","slug":"controversy-in-bjp-meeting-muzaffarnagar-news-mrt527380377","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक के खर्च को लेकर तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक के खर्च को लेकर तीखी नोकझोंक
विज्ञापन
बरला में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बैठक में विधायक प्रमोद ऊटवाल व राकेश आडवाणी में होती नोकझों?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपा की बैठक में तीखी नोकझोंक
छपार (मुजफ्फरनगर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर गांव बरला में आयोजित बैठक में खर्च को लेकर पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विधायक प्रमोद उंटवाल को कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किसी प्रकार मामला शांत कराया।
गांव बरला में स्थित एक ढाबे पर शुक्रवार को बरला मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें विधायक प्रमोद उटवाल, मंडल प्रभारी अशोक कंसल, ब्लॉक संयोजक सुरेश तितोरिया व सुधीर खटीक भी मौजूद थे। बैठक में मंडल प्रभारी अशोक कंसल ने कार्यकर्ताओं से आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुटने और किसानों को कृषि कानूनों के बारे में जागरूक करने के लिए कहा गया। किसान संघ के प्रांत उपाध्यक्ष अनूप सिंह ने प्रदेश में गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ने पर नाराजगी जताई। कहा कि इस समय किसान सरकार से पूरी तरह नाराज है। एक तरफ जहां कृषि कानूनों को लेकर उनमें आक्रोश है, वहीं गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाए जाने और बैंकों में क्रेडिट कार्डों पर वसूल की जा रही ब्याज समेत किस्त भी किसानों में सरकार को लेकर गुस्सा बढ़ा रही है।
इसी दौरान विधायक प्रमोद उंटवाल ने बैठकों में खुद को नहीं बुलाए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह बैठकों का पूरा खर्च उठाते हैं, लेकिन उन्हें ही बैठकों में नहीं बुलाया जाता। इस पर बैठक में मौजूद भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश आडवाणी भड़क गए और खर्च मांगने वाले की जानकारी देने को कहा। यही नहीं, विधायक को हर बैठक की जानकारी देने की बात भी कही गई। बैठक में काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच आरोप प्रत्यारोप लगते रहे। बाद में अन्य पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत किया। जिला पंचायत के वार्ड-तीन के प्रभारी नवीन सैनी, गजे सिंह, प्रवीण चौधरी, विचित्र त्यागी, राजू गुर्जर, कंवरपाल खजांची, विशाल त्यागी, अजब सिंह, प्रताप सिंह और जितेंद्र मौजूद रहे।

बरला में बैठक को संबोधित करते विधायक प्रमोद ऊटवाल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन