फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Controversy between temple committee and BJP president

मंदिर कमेटी व भाजपा अध्यक्ष का विवाद सड़क पर आया

Fri, 11 Sep 2020 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Controversy between temple committee and BJP president
मंदिर कमेटी व भाजपा अध्यक्ष का विवाद सड़क पर आया
विज्ञापन

जानसठ। सिद्धेश्वर शिव मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं एक अन्य व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोनों लोगों का मंदिर के किसी भी आयोजन से पूर्ण रूप से बहिष्कार कर दिया है।

कस्बे के मंगल बाजार स्थित सिद्धेश्वर शिव मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने कमेटी के कोषाध्यक्ष शशिकांत के प्रतिष्ठान पर पत्रकार वार्ता के दौरान मंदिर कमेटी के प्रबंधक सुरेश गुप्ता व कोषाध्यक्ष शशिकांत ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता पर आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व मंदिर परिसर में छठी का आयोजन किया गया था। इस दौरान कस्बे के ही नितिन शर्मा द्वारा अपने आपको भाजपा आईटी विभाग का अध्यक्ष बताते हुए निवेदक में मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता लिखते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। जिसको लेकर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों एवं भाजपा के मंडल अध्यक्ष के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व आरोपी ने एक भाजपा नेता के प्रतिष्ठान पर मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष पर लोहे की रॉड द्वारा हमला करने का प्रयास किया। प्रबंधक सुरेश गुप्ता ने कहा कि इस मामले को लेकर मंदिर कमेटी के कार्यक्रमों से दोनों लोगों का पूर्ण रूप बहिष्कार रहेगा, जब तक वे अपनी गलती की माफी नहीं मांगते हैं। पत्रकार वार्ता में मंदिर कमेटी के पुलकित सिंघल, ललित, शरद गुप्ता, अनमोल गर्ग, शशिकांत, शोभित गर्ग, रजनीश आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed