फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Control room made in Government Inter College for board exam

मुजफ्फरनगर: बोर्ड परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में बनाया कंट्रोल रूम

Tue, 14 Feb 2023 05:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
Control room made in Government Inter College for board exam
बृहस्पतिवार से शुरु हो जाएंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
विज्ञापन

सभी 75 परीक्षा केंद्रों को कट्रोल रूम से कनेक्ट किया गया
नगर मजिस्ट्रेट और डीआईओएस ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरु हो जाएंगी। निगरानी के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार और डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
राजकीय इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे सभी 75 परीक्षा केंद्रों को कनेक्ट किया गया है। इसमें ऑडियो कनेक्ट सीसीटीवी कैमरों को जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम में तैनात की गई टीम यहीं से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर बनाए रखेगी। मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट अनूप सिंह और डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए सिस्टम को एक्टिवेट कराया और दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईओएस गजेंद्र ने बताया कि कुल 75 परीक्षा केंद्रों को 212 डीवीआर से जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम में आठ सिस्टम लगाए गए है, जिसमें सीसीटीवी कैमरों को कनेक्ट किया गया है। सभी सीसीटीवी कैमरों में आवाज का सिस्टम भी है, ताकि किसी भी संदिग्ध स्थिति में वहां की गतिविधि को देखने के साथ-साथ सुना भी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से भी जोड़ा गया कंट्रोल रूम
राजकीय में बनाए गए कंट्रोल को लखनऊ से भी जोड़ा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधि को लखनऊ में लाइव देखा जाएगा। कंट्रोल रूम में 12 शिक्षक और दो क्लर्क तैनात रहेंगे। नोडल अधिकारी को डॉ. सोहन पाल को ही कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा तकनीकी समस्याओं के लिए एनआईसी का भी सहयोग रहेगा। कंट्रोल रूम में सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी, अगर कहीं किसी केंद्र का कैमरा बंद पाया गया तो उन्हें तुरंत ही फोन कर जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed