फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Contractor scorched due to current, road blocked

करंट से झुलसा संविदाकर्मी, लगाया जाम

Wed, 02 Dec 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Contractor scorched due to current, road blocked
ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते राज्यमंत्री । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
करंट से झुलसा संविदाकर्मी, लगाया जाम
विज्ञापन

शाहपुर। गांव निरमानी में मंगलवार को विद्युत लाइन ठीक करते समय करंट से झुलसे संविदाकर्मी को मुआवजा दिलाने व उसका उपचार कराए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को मुजफ्फरनगर मार्ग पर शाम को जाम लगा दिया। राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप व अफसरों द्वारा मांगे पूरी किए जाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव निरमानी निवासी अनुज विद्युत निगम में संविदाकर्मी है। मंगलवार को वह निरमाना बिजलीघर से शटडाउन लेकर गांव में ही विद्युत लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक बिजलीघर से सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे अनुज करंट लगने से झुलसकर खंभे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने अनुज को ले जाकर मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। किसी भी विद्युत निगम के अफसर द्वारा अनुज की सुध न लिए जाने से भड़के ग्रामीणों ने बुधवार शाम मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने घायल अनुज को मुआवजे के साथ ही उसका उपचार कराए जाने और शटडाउन के बावजूद लाइन चालू करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। जानकारी मिलने पर राज्यमंत्री विजय कश्यप व जिला पंचायत सदस्य धीरेंद्र सिंह के साथ ही एसडीएम सदर दीपक कुमार भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद अफसरों ने अनुज को डेढ़ लाख रुपये मुआवजा और उसका विभाग द्वारा उपचार कराए जाने काआश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद ही करीब 40 मिनट बाद जाम खोला गया।

शाहपुर के गांव निरमानी के ग्रामीण जाम लगाते हुए ।

शाहपुर के गांव निरमानी के ग्रामीण जाम लगाते हुए ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed