फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Contracted buses

चुनाव ड्यूटी में नहीं जाएंगी अनुबंधित बसें, लखनऊ से परिवहन आयुक्त के आए निर्देश      

Tue, 07 Feb 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 07 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Contracted buses
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
चुनाव ड्यूटी में अब रोडवेज में लगी अनुबंधित बसों का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। ये बसें लोकल मार्ग पर ही दौड़ेगी। इस संबंध में प्रदेश के परिवहन आयुक्त के रविंद्र नायक के आदेश एआरटीओ और रोडवेज अधिकारियों को मिल गए है। अनुबंधित बसों का अधिग्रहण न होने से लोकल मार्ग के यात्रियों को राहत मिलेगी।  
विज्ञापन

   
विधानसभा चुनाव में चुनाव कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के लिए शासन, प्रशासन ने वाहनों का अधिग्रहण किया है। इसके लिए उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से बस, ट्रक, टैक्सी आदि प्राईवेट वाहनों और रोडवेज में लगी अनुबंधित बसों के मालिकों को भी नोटिस जारी किए गए है। इसके अलावा रोडवेज बसों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। अनुबंधित बसों का संचालन लोकल मार्गों पर होता है।
विज्ञापन


ऐसे में अनुबंधित बसों का अधिग्रहण होने से लोकल मार्गों पर बसों का टोटा होने से यात्री परेशान होते। जिस पर अनुबंधित बस मालिकों ने नोटिस मिलने पर प्रदेश के परिवहन आयुक्त के रविंद्र नायक से मिल कर अपनी  और यात्रियों की परेशानी रखी थी। जिसे मानते हुए परिवहन आयुक्त ने रोडवेज में लगी अनुबंधित बसों को अधिग्रहण से मुक्त कर दिया है। डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि परिवहन आयुक्त का आदेश मिल गया है, अब अनुबंधित बसें लोकल मार्गों पर ही चलती रहेगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

   
डिपो से 40 बसें चुनाव ड्यूटी में गई      
मुजफ्फरनगर डिपो के अनुशासन एवं डीवीआर प्रभारी अनुज त्यागी ने बताया कि डिपो के बेडे में 76 अनुबंधित बस, 138 सरकारी बसों समेत 224 बसें है, जिनमें से अभी तक 40 सरकारी बस चुनाव ड्यूटी में जा चुकी है। जिससे दिल्ली और देहरादून-हरिद्वार मार्ग प्रभावित हुआ है। ऐसे में रुड़की तक चलने वाली अनुबंधित बसों को हरिद्वार और आनंद विहार तक चलाया जा रहा है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। अनुबंधित बसों का अधिग्रहण नहीं होने से ये बसें मेरठ, बिजनौर, बुढ़ाना-बड़ौत, शामली-कैराना-कांधला मार्ग पर लगातार संचालित रहेगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed