फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Contract lineman's son dies due to current, jammed

करंट लगने से संविदा लाइनमैन के बेटे की मौत, जाम लगाया

Sun, 06 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Contract lineman's son dies due to current, jammed
मंसूरपुर के गांव जड़ौदा में नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर बैठे ग्रामीण। - फोटो : KHATAULI
करंट से संविदा लाइनमैन के बेटे की मौत, जाम लगाया
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। जड़ौदा में खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहे संविदा लाइनमैन के बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। युवक अपने बीमार पिता के स्थान पर बिजलीघर से शटडाउन लेकर लाइन ठीक कर रहा था। परिजन व ग्रामीणों ने शव को दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया, लेकिन बाद में बिना किसी कार्रवाई शव को सुपुर्द ए-खाक कर दिया।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा निवासी कय्यूम उर्फ नाजर बेगराजपुर फीडर पर संविदा लाइनमैन है। कुछ दिन से अस्वस्थता के कारण रविवार सुबह सात बजे वह बिजलीघर से शटडाउन लेकर बेटे जुबेर (24) से खंभे पर लाइन ठीक करा रहा था। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आने से जुबेर बुरी तरह झुलसकर खंभे से नीचे आ गिरा। तत्काल उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जड़ौदा के ग्रामीण व परिजन दिल्ली-दून नेशनल हाईवे स्थित चौराहे पर जा पहुंचे और शव को वहीं रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। हाईवे पर शव रखकर जाम लगाए जाने की सूचना पर सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह व एसओ मनोज चाहल मौके पर पहुंच गए। विद्युत निगम के अफसरों को भी वहां बुलाया गया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इस पर सीओ खतौली ने परिजनों को विद्युत निगम के खिलाफ तहरीर देने के लिए कहा, लेकिन परिजनों ने इससे इंकार कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए और बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ ने बताया कि परिजनों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है तथा न ही शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बेगराजपुर बिजलीघर के जेई सोकेंद्र पाल का कहना है कि लाइन ठीक करने के लिए शटडाउन तो लिया गया था, लेकिन लाइन कैसे और किसने चालू की, इसकी जानकारी नहीं हो पाई। कय्यूम संविदा लाइनमैन है, लेकिन उसका बेटे का विभाग से कोई संबंध नहीं था। वह खंभे पर लाइन ठीक करने क्यों चढ़ा, इसकी जानकारी तो उसके पिता ही दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed