फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Consumers are unable to avail the discount, increasing problems

Muzaffarnagar News: छूट का लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहे उपभोक्ता, बढ़ी परेशानी

Tue, 09 Dec 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Consumers are unable to avail the discount, increasing problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककरौली। क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिलों के ब्याज और सरचार्ज में छूट देने की घोषणा की गई, लेकिन जमीनी स्तर पर योजना का लाभ उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच रहा है। बिलों पर एसडीओ होल्ड अंकित होना बताया गया, जिस कारण वह बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं।
उपभोक्ता जब बिजलीघर या क्षेत्र के जनसेवा केंद्रों पर बिल जमा कराने पहुंचे तो उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया गया कि उनके बिल पर एसडीओ होल्ड लगा है, उन्हें बताया गया कि जब तक यह होल्ड नहीं हटेगा, तब तक वह सरकार की ओर से दी जा रही छूट का लाभ प्राप्त नहीं कर सकते।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से मांग की कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान कराते हुए सभी एसडीओ होल्ड वाले बिलों से होल्ड हटाई जाए ताकि क्षेत्र के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिल सके। मीरावाला गांव निवासी शीशपाल ने बताया कि सरकार ने छूट की बात कही थी, जब बिल भरने गए थे, लेकिन पता चला कि बिल पर एसडीओ होल्ड लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मीरावाला गांव निवासी प्रवीण कुमार का कहना है कि एसडीओ कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अगर समय रहते होल्ड नहीं हटा तो हम लोगों को मजबूरी में पूरा बिल भरना पड़ेगा और सरकार की छूट का फायदा नहीं मिल पाएगा।

नया गांव निजामपुर निवासी मुरसलीन प्रधान ने बताया कि उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है, अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

चौरावाला गांव निवासी गुलजार अली का कहना है कि तकनीकी समस्या का समाधान बिजली विभाग को खुद ही करना चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed