{"_id":"656f74dc9a8f2b697c095175","slug":"construction-of-wahalna-bypass-will-make-travel-easier-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-12622-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - वहलना बाईपास के निर्माण से आसान होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - वहलना बाईपास के निर्माण से आसान होगा सफर
Wed, 06 Dec 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन पीनना बाईपास : संवाद
- भारत माला प्रोजेक्ट के अंतर्गत बनाया जाएगा करीब 10.57 किमी का बाईपास
विकास की बात :
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून और पानीपत-खटीमा हाईवे को जोड़ने वाले पीनना-वहलना बाईपास पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। पेड़ों के कटान और बिजली की लाइन शिफ्ट नहीं होने से बाईपास निर्माण बाधित हो रहा है। निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद वाहनों के आवागमन में आसानी होगी। शहर पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
भारत माला प्रोजेक्ट के अंतर्गत करीब 10.57 किमी के बाईपास के निर्माण पर 170 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। बाईपास के चौड़ीकरण का कार्य होने के बाद आवागमन आसान हो जाएगा। मेरठ की ओर जाने वाले वाहन बाईपास से गुजरते हैं। वहलना के पास फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। बाईपास पर दो पुल बनने हैं। चौड़ीकरण से वाहनों का आवागमन आसान हो जाएगा। मीरापुर के पास बिजली की लाइन शिफ्ट नहीं हो सकी है। इसके अलावा हाईवे का अधिकतर हिस्सा बन चुका है, लेकिन फ्लाईओवर निर्माण में तीन माह का समय लग सकता है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि ठेकेदार कंपनी को तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
पीनना में धीमी रफ्तार बन रही मुसीबत
पीनना गांव में आबादी के बीच पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण चल रहा है। यहां पर निर्माण की धीमी चाल ग्रामीणों के लिए मुश्किल साबित हो रही है। इसके अलावा पीनना से रामपुर तिराहे की ओर जाने वाले फ्लाईओवर का निर्माण भी रुका हुआ है। यहां पर ग्रामीणों का धरना जारी है।