फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of seven state inter colleges stuck due to lack of budget

Muzaffarnagar News: बजट के अभाव में अटका सात राजकीय इंटर कॉलेजों का निर्माण

Sat, 04 Mar 2023 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
Construction of seven state inter colleges stuck due to lack of budget
04 साल से चल रहा साताें राजकीय इंटर कॉलजों का निर्माण
विज्ञापन

31 मार्च तक काम पूरा करने का दिया समय, किश्त जारी नहीं हुई

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बहु क्षेत्रीय योजना (मल्टी सेक्टोरल स्कीम) में अल्पसंख्यक विभाग की ओर से बनाए जा रहे सात राजकीय इंटर कॉलेजों का निर्माण चार साल में भी पूरा नहीं हो पाया है। कार्यदायी संस्था को केवल आधा बजट जारी हुआ है। निर्माण के लिए 31 मार्च अंतिम तिथि घोषित कर दी है। सवाल है कि बिना बजट इन स्कूलों का निर्माण कैसे पूरा होगा।
जिले में वर्ष 2018-19 में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को सात राजकीय इंटर कॉलेजों को बनाने की अनुमति मिली थी। इनमें सदर ब्लाक के जड़ौदा में राजकीय इंटर कॉलेज के लिए दो करोड़ 36 लाख 25 हजार की स्वीकृति हुई थी। कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस को एक करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपये जारी हुआ है। 50 प्रतिशत निर्माण हो चुका है। शाहपुर ब्लाक के कसेरवा में राजकीय इंटर कॉलेज के लिए दो करोड़ 58 लाख 75 हजार स्वीकृत हुआ। इसमें भी अभी तक एक करोड़ 31 लाख रुपया ही जारी हुआ और 39 प्रतिशत काम ही हो पाया है।
विज्ञापन

पुरकाजी ब्लॉक के तुगलकपुर कम्हेड़ा में राजकीय इंटर कॉलेज के लिए दो करोड़ 58 लाख रुपये स्वीकृत हुआ था। अभी तक इसमें एक करोड़ 31 लाख दस हजार का बजट जारी हुआ है और कार्य 43 प्रतिशत हो पाया है। सदर ब्लाक के बिलासपुर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के लिए दो करोड़ 50 लाख 87 हजार का बजट स्वीकृत किया गया है। अभी तक दो करोड़ नौ लाख 96 हजार रुपया जारी हुआ है। 56 प्रतिशत काम हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह राजपुर छाजपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मीरापुर दलपत में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कुतुबपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के लिए प्रत्येक को दो करोड़ 50 लाख 87 हजार की स्वीकृति हुई थी। इन सभी को पहली किश्त दो करोड़ नौ लाख छह हजार की जारी हुई। मीरापुर दलपत में 90 प्रतिशत और कुतुबपुर में 85 प्रतिशत काम पूरा होने का दावा किया गया है, जबकि राजपुर छाजपुर में 50 प्रतिशत कार्य हुआ है।
चार साल में एक भी कॉलेज का निर्माण इसलिए नहीं पूरा हुआ है। कार्यदायी संस्था को एक किश्त के बाद दूसरी किश्त जारी नहीं हुई है। जड़ौदा, कसेरवा, तुगलकपुर कम्हेड़ा में जिला प्रशासन ने 31 मार्च तक काम पूरा करने के लिए कहा है। बाकी को 30 जून तक निर्माण पूरा करना है। कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस और यूपीआरएसएस के अधिकारियों का कहना है कि पैसा सरकार जारी करेगी, तभी काम पूरा हो पाएगा।

2019 के बाद से कोई मंजूरी नहीं हुई
जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में मल्टी सेक्टोरल स्कीम के अंतर्गत 2019 के बाद एक भी राजकीय इंटर कॉलेज की मंजूरी नहीं हुई है। 2019 में पांच राजकीय आईटीआई स्वीकृत हुई थी, जिसमें दो तैयार हो गए, जबकि तीन अभी निर्माणाधीन हैं।

योजना में बन चुके हैं 14 कॉलेज
तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से शुरू की गई मल्टी सेक्टोरल स्कीम में जिले में आज तक 14 राजकीय इंटर कॉलेज बन पाए हैं। 2018 में ये सभी डीआईओएस को हैंडओवर किए जा चुके हैं। सात राजकीय इंटर कॉलेज निर्माणाधीन हैं।

कार्य पूर्ण होने के बाद हमें मिलेंगे
निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेजों का निर्माण जब पूरा हो जाएगा, तब ही अल्पसंख्यक कल्याण विभाग इन्हें शिक्षा विभाग को देगा। - गजेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक


तेजी से कराए जा रहे कार्य
राजकीय इंटर कॉलेजों के निर्माण कार्य में तेजी आई है। दूसरी किश्त जारी करने को शासन को पत्र लिखा गया है। कार्य जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। - मैत्री रस्तोगी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed