फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of new office of fire department stuck due to less number of houses

Muzaffarnagar News: आवासोंं की संख्या कम रहने से अटका अग्निशमन विभाग के नए कार्यालय का निर्माण

Wed, 10 Sep 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Construction of new office of fire department stuck due to less number of houses
मुजफ्फरनगर। जिले के अग्निशमन विभाग के नए भवन का निर्माण का कार्य एक बार फिर से अटक गया है। नए भवन में कर्मचारियों के आवासीय भवन की संख्या को लेकर विभागीय अधिकारियों व कार्यदाई संस्था में सहमति नहीं बन पा रही है। मुख्य अग्निशमन विभाग ने आवासों की संख्या बढ़ाने के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन


वर्तमान में अग्निशमन विभाग का कार्यालय नगर में व्यस्ततम क्षेत्र झांसी की रानी के पास है। यहां विभागीय व कर्मचारियों के भी वाहन खड़े होते हैं। इन वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त स्थान नही है। हादसा होने के बाद यहां से पानी से लदे टैंकरों को लेकर जाने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

कई बार हादसे के बाद देर में टीम के पहुंचने पर उद्योग बंधुओं ने बैठक मेंं इस समस्या को उठाकर नए स्थान और बड़े क्षेत्र में कार्यालय बनाने की मांग उठाई थी, जिसके चलते नया भवन व कार्यालय नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव सहावली के जंगल में 4100 वर्ग गज भूमि पर बनाने की स्वीकृति मिली है। सिडको कंपनी को कार्यदाई संस्था नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नक्शे में आवास की कमी

उद्योग बंधुओं की मांग पर गांव सहावली के जंगल में 4100 वर्ग गज भूमि पर नया अग्निशमन कार्यालय बनाने की स्वीकृति मिली है। जो नक्शा बनाया गया है, उसमें कर्मचारियों के आवास कम है। इन आवासों की संख्या बढ़ाने को लेकर कार्रवाई संस्था व जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों में सहमति नही बन पा रही है। कार्यदाई संस्था ने स्वीकृति के हिसाब से आवास बनाने की बात कही है। आवासों की संख्या बढ़ाने के लिए जिला कार्यालय से मुख्यालय रिपोर्ट भेजी है। नए मुख्य कार्यालय में प्रशासनिक भवन बनेगा। अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवास बनेंगे। पानी भरने के लिए आधुनिक टैंक बनेंगे व व्यवस्था होगी।
संसाधन व कर्मचारी बढ़ेंगे
नया मुख्य कार्यालय बनेगा तो कर्मचारी व संसाधन भी बढ़ेंगे। जिले में वर्तमान में एक सीएफओ, एक एफएसओ, एक दरोगा, नौ चालक, नौ लीडिंग फायरमैन, 44 फायरमैन तैनात हैं। पांच बड़े टैंकर व दो छोटे तथा दो इमरजेंसी मोटर बाइक है जबकि जिला मुख्यालय पर दो एफएसओ, दो एफएफएसओ, दस लिडिंग फायरमैन, दस चालकों की वर्तमान में आवश्यकता है।

इन्होंने कहा
नया भवन बनेगा तो कर्मचारियों व संसाधनों में भी बढ़ोत्तरी होगी। इसलिए नए भवन में कर्मचारियों के आवासों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई है। मुख्यालय को पत्र भेजा गया है- अनुराग कुमार, सीएफओ, अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed