{"_id":"62d70377b56c0e48b4662412","slug":"construction-of-grand-park-started-in-new-mandi-colony-muzaffarnagar-news-mrt597689414","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई मंडी कॉलोनी में भव्य पार्क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई मंडी कॉलोनी में भव्य पार्क का निर्माण शुरू
विज्ञापन
नई मंडी में प्रस्तावित पार्क का मॉडल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- 29 लाख के बजट में भव्य और अद्भुत रूप देने को लगी पालिका
- लैंड स्कैपिंग, फैंसी लाइट और जगह-जगह होंगे सेल्फी प्वाइंट
- पार्क को कई हिस्सों में बांटकर आम लोगों को गोद दिए जाने की योजन
रणवीर सैनी
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-मुंबई की तर्ज पर शहर के नई मंडी कॉलोनी में भव्य पार्क का निर्माण शुरू हो गया है। पार्क के लिए 29 लाख का बजट स्वीकृत किया है। इस पार्क में लैंड स्कैपिंग, फैंसी लाइट, जिम, बच्चों के खेलने के उपकरण, पेड़-पौधे रोपे जाएंगे। जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट होंगे। खास बात यह कि पार्क को कई हिस्सों में बांटकर आम लोगों को गोद दिए जाने की योजना है।
नई मंडी में भोपा पुल से लकर रामलीला मैदान तक रेलवे लाइन के बराबर में बनी दीवार के पास बनने वाला पार्क अपने आपमें अद्भुत होगा। नगर पालिका ने इसका नक्शा तैयार कराकर काम शुरू करा दिया है। पूरे पार्क में मनभावन घास, लेंड स्कैपिंग, मन मोहने वाले पौधे, फैंसी लाइट पार्क की शोभा बनेगी। आम लोगों के लिए बैठने की सीटें भी अलग-अलग प्रकार की होगी। खास बात यह होगी कि तैयार होने के बाद पार्क को कई हिस्सों में बांटकर आम लोगों को दिया जाएगा। गोद लेने वाले की इसकी देखरेख की जिम्मेदारी होगी। इस पार्क को बनाने का कार्य इस समय तेजी के साथ चल रहा है।
जिम भी स्थापित किया जा रहा
यह पार्क ऐसा होगा, जिसमें सुबह शाम जिम भी कर सकेंगे। युवाओं के लिए यह व्यवस्था भी पालिका की ओर से की जा रही है। मंडी के लोगों के लिए यह लाभकारी होगा।
विज्ञापन
चाय की चुस्की, आइसक्रीम भी मिलेगी
पार्क के पास कुछ ऐसे स्थान चिह्नित किए गए है, जहां चाय-कॉफी का काउंटर लगेगा। आइसक्रीम वाले खड़े हो सकेंगे। बच्चों के लिए खिलौने बेचने वाले भी खड़े हो सकेंगे।
तीन माह में पूरा हो जाएगा कार्य : विपुल
सभासद विपुल भटनागर ने यह प्रस्ताव रखा था। उनका कहना है कि रेलवे की दीवार से सटा हुआ यह पार्क शहर में अद्भुत होगा। इस तरह का पार्क शहर में इससे पहले कोई नहीं है। तीन माह में कार्य पूरा हो जाएगा। मंडी क्षेत्र के लिए सुबह-शाम घूमने का एक सुंदर और मनभावन स्थान बन जाएगा।