फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of drain started in Awas Vikas Colony

Muzaffarnagar News: आवास विकास कॉलोनी में शुरू हुआ नाले का निर्माण

Thu, 14 Nov 2024 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 14 Nov 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Construction of drain started in Awas Vikas Colony
मुजफ्फरनगर, खतौली। अशोक विहार आवास विकास काॅलोनी में जल निकासी की समस्या के छुटकारा दिलाने के लिए रेलवे की ओर से नाले का निर्माण शुरु कराया गया है। नाला निर्माण 1.66 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ दशक से आवास विकास काॅलोनी के लोग जल निकासी की समस्या से परेशान थे। जिसको लेकर काॅलोनी के लोगों ने कई बार तहसील तथा आवास विकास परिषद के अधिकारियों के यहां पहुंच कर धरना-प्रदर्शन किया था। डीएफसी रेलवे लाइन निकलने के बाद जल निकासी बंद हो गई थी। काॅलोनी में बरसात और घरेलू पानी की निकासी नहीं हो रही थी। जिससे पानी काॅलोनी में ही एकत्र रहता था। जिसको लेकर अशोक विहार विकास समिति से जुड़े कार्यकर्ता तथा नागरिक जल निकासी की मांग करते आ रहे थे।
विज्ञापन

नाला निर्माण के लिए रेलवे की ओर से 1.66 करोड़ रुपये का बजट बनाकर धन अवमुक्त कराया गया था। अशोक विहार समिति के अध्यक्ष सुधीश पुंडीर ने बताया कि रेलवे ने कई माह पूर्व बजट पास पर नाला निर्माण का ठेका छोड़ा था, अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नाला निर्माण से कालोनी की जल निकासी की समस्या का समाधान होगा। नाला रेलवे लाइन के नीचे से होकर शुगर मिल के नाले में डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नगर पालिका ने नहीं कराया कोई कार्य
नगर पालिका की सीमा विस्तार के बाद अशोक विहार आवास विकास को नगर पालिका में शामिल किया गया था। दो वर्ष से काॅलोनी को नगर पालिका में शामिल किया गया था। पालिका की ओर से काॅलोनी में कोई कार्य नहीं कराया गया। काॅलोनी में 650 मकान बने हुए हैं। जिसकी आबादी करीब तीन हजार है।

काॅलोनी निवासी सतेंद्र, चंद्रकांत, दवेंद्र, हरिओम, दीनदयाल, टेक सिंह, राहुल ने काॅलोनी में जलापूर्ति के लिए स्विच वॉल लगाए जाने, बिजली के जर्जर खंभों को हटाते हुए उन्हें बदलवा कर प्रकाश व्यवस्था कराने, नाली निर्माण, पार्काें का सुंदरीकरण कराने, हाईमास्ट लाइट लगाए जाने, सामुदायिक भवन का निर्माण कराने, मुख्य मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से बाग की चारदीवारी कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed