{"_id":"685709380f6ad13bc80b079f","slug":"construction-of-dilapidated-roads-will-be-done-in-khalapar-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-148366-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खालापार में होगा जर्जर सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खालापार में होगा जर्जर सड़कों का निर्माण
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका वार्ड 53 और 55 के अंतर्गत मोहल्ला खालापार में तीन जर्जर सड़कों का निर्माण कराएगी। वार्ड 53 में कब्रिस्तान वाली सड़क और 55 में कूबा एवं अजमत मस्जिद के आसपास सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सड़कों के निर्माण के लिए 40 लाख रुपए से अधिक का बजट तैयार किया गया है।
शहर के मोहल्ला खालापार में कई सड़कें जर्जर अवस्था में है। जिस कारण नागरिकों को आवागमन में असुविधा रहती है। वार्ड सभासदों के अनुरोध पर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की ओर से खालापार में तीन सड़कों के निर्माण के आदेश दिए गए थे।
पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि वार्ड 53 में खालापार स्थित कब्रिस्तान वाली रोड और खालापार में ही हाजी इरशाद के मकान से कूबा वाली मस्जिद तक एवं दिलशाद के मकान से अजमत मस्जिद होते हुए मेन रोड तक सीसी सड़कों के निर्माण का अनुमोदन बोर्ड बैठक में किया गया है। बताया कि तीनों सड़कों के निर्माण के लिए करीब 40 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया है।