फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of Dhamat bridge started, gift of development will be given in one and a half year

धमात पुल का निर्माण शुरू, डेढ़ साल में मिलेगा विकास का तोहफा

Thu, 13 Oct 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Construction of Dhamat bridge started, gift of development will be given in one and a half year
धमात पुल पर शुरू हुआ निर्माण कार्य - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- रालोद विधायक अनिल कुमार ने विधानसभा में उठाया था मामला
विज्ञापन

- क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा
पुल व सड़क चौड़ीकरण में करीब 147 करोड़ रुपये की लागत लगेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। करीब एक दशक से पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर क्षतिग्रस्त गंग नहर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। पुल बनने से क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। उत्तराखंड आवागमन आसान हो जाएगा। पुल व सड़क चौड़ीकरण में करीब 147 करोड़ रुपये की लागत लगेगी।
पुल जर्जर हो जाने के कारण भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद था। भारी वाहन पुल के ऊपर से ना गुजरे, इसके लिए संबंधित विभाग की ओर से करीब पांच वर्ष पूर्व सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों तरह लोहे के गर्डर लगा दिए गए थे। बसों का संचालन बंद हो जाने से जहां यात्रियों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुराने पुल के बराबर में एक नया पुल बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पुल बनने की जानकारी मिलने पर लोगों में खुशी की लहर है। राज श्यामा कंट्रक्शन लिमिटेड गाजियाबाद की कंपनी के प्रतिनिधि हरेंद्र राणा ने बताया कि पुल निर्माण में दिन रात काम चलेगा और करीब डेढ़ वर्ष का समय लगेगा। खादर तिराहे से गांव बढ़ीवाला तक करीब 15 किलोमीटर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह आ रही थी समस्या
गन्ने व लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली भी पुल से नहीं गुजरने से किसानों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्कूलों में लगी बसों को भी खादर क्षेत्र में जाने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर खादर क्षेत्र में जाना पड़ रहा है। लक्सर उत्तराखंड से कुछ प्राइवेट बसों का संचालन होता था। मगर, धमात गंग नहर पुल पर लोहे के गर्डर लगे होने के कारण प्राइवेट बस चालकों द्वारा सवारियों को पुल पार ही उतार दिया जाता था। सवारियों को ई रिक्शा में बैठकर ही पुरकाजी तक पहुंचना पड़ता है।

मार्ग और पुल का मुद्दा विधानसभा में उठाया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मार्ग और पुल के निर्माण की मांग की थी। क्षेत्र के विकास के लिए यह महत्वपूूर्ण पुल है। समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य को पूरा कराया जाएगा। - अनिल कुमार, रालोद विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed