फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of Bhainsi-Sarai flyover in the last phase, will get relief

Muzaffarnagar News: अंतिम चरण में भैंसी-सराय फ्लाईओवर का निर्माण, मिलेगी राहत

Sat, 18 Mar 2023 05:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
Construction of Bhainsi-Sarai flyover in the last phase, will get relief
विकास की बात
विज्ञापन


- 12 गांव के लोगों को आवागमन में हो जाएगी आसानी इस निर्माण के पूरा होने से
- 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण करा रहा सेतु निगम

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। भैंसी-सराय रसूलपुर मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण अंतिम चरण में है। इसी माह वाहनों के आवागमन के लिए इसे खोला जा सकता है। क्षेत्र के 12 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। गंगनहर पटरी मार्ग पर पहुंच भी आसान हो जाएगा।
मार्ग पर दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन के चलते फाटक पर जाम की स्थिति रहती थी। इसके अलावा ईस्टर्न डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण भी कराया गया है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे लाइन के ऊपर फ्लाईओवर बनाया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। सेतु निगम के अवर अभियंता मोहम्मद हुसैन का कहना है कि निर्माण अंतिम चरण में है।
विज्ञापन



612 मीटर लंबा है फ्लाईओवर
खतौली। सेेतु निगम की ओर से बनाया गया यह फ्लाईओवर करीब 612 मीटर लंबा है। इस पर 25 करोड़ 36 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। फ्लाईओवर से दोनों तरफ के मार्ग पर जोड़ लगाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन गांवों को मिलेगा लाभ
निर्माण से भैंसी, सराय रसूलपुर, सोंटा, दूधाहेड़ी, मंसूरपुर, मोघपुर, नोना, जोहरा सहित करीब 12 गांव के लोगों का आवागमन आसान होगा।


किसने क्या कहा
भाजपा नेता राजू अहलावत ने कहा कि क्षेत्र के लोगों का आवागमन सरल होगा। रेलवे लाइन के ऊपर फ्लाईओवर बनाया गया है, जबकि यहीं पर किसानों को अंडरपास से भी लाभ मिलेेगा। भैसी के सुनील प्रधान और शीशपाल का कहना है कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना है, इससे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed