फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction completed by breaking the seal imposed by MDA

एमडीए की लगाई सील तोड़ निर्माण पूरा किया

Thu, 09 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Construction completed by breaking the seal imposed by MDA
मुजफ्फरनगर। अवैध निर्माण की शिकायत पर एमडीए ने नई मंडी में सुभाष चंद जैन के निर्माण कार्य पर एक वर्ष पूर्व सील लगा दी थी। इसके बावजूद प्राधिकरण की सील तोड़कर चुपचाप निर्माण कार्य पूरा कर दिया। मामला सचिव के सामने पहुंचा तो विभाग के जेई से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

नई मंडी व्यापारी सुभाष चंद जैन लगभग 600 गज में मकान का निर्माण करा रहे है। दो वर्षों से इनके मकान का निर्माण चल रहा है। लगभग एक वर्ष पूर्व एमडीए ने बिना मानचित्र के निर्माण कराने पर निर्माण कार्य पर सील लगा दी थी। कुछ दिन तो निर्माण कार्य रुका रहा, इसके बाद चुपचाप एमडीए की सील तोड़ दी गई। आरोप है कि एमडीए के जेई की शह पर निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया। एमडीए सचिव के सामने मामला पहुंचा तो एमडीए की तरफ से नईमंडी थाने में मुकदमा लिखाया गया। आरोपी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने डीएम को पत्र लिखा कि सुभाष चंद जैन ने कई अवैध निर्माण किए हैं। इन पर भूमाफिया में कार्रवाई होनी चाहिए। डीएम सीबी सिंह ने एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर दी है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई से स्पष्टीकरण मांगा: सचिव
एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद का कहना है कि जेई हितेश चंद गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एमडीए की सील तोड़ने वाले सुभाष चंद जैन पर प्रशासन कठोर कार्रवाई करने जा रहा है।
सील तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी
डीएम सीबी सिंह का कहना है कि यह गंभीर मामला है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। प्रशासन कानून के अनुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed