फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Constitutional institutions are in danger under the BJP government: Iqra Hasan

भाजपा सरकार में संवैधानिक संस्थाओं को खतरा : इकरा हसन

Sun, 27 Jul 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Constitutional institutions are in danger under the BJP government: Iqra Hasan
मुजफ्फरनगर। कैराना की सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं को भाजपा सरकार में खतरा पैदा हो गया है। सरकार जनाधार खो चुकी है और भाजपा को अपने पतन का खतरा सता रहा है। जनता की वोट की चोट से बचने के लिए बिहार में मतदाताओं के लाखों वोट काटने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर आरक्षण दिवस को संविधान मान स्तंभ दिवस के रूप में मनाया गया। कैराना सांसद ने कहा कि वोटरों की लूट से लोकतंत्र खतरे में है। संविधान, आरक्षण और वोट को बचाने की लड़ाई में एकजुट होना होगा।
विज्ञापन

भाजपा और उसके सहयोगी नफरत फैलाने वाले संगठन के नेताओं के महिलाओं के अपमानजनक बयानों और कुछ अधिकारियों की ओर से जनप्रतिनिधियों के अपमान पर कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तभी है, जब ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद कादिर राना ने कहा कि एकजुट होने का समय आ गया है। कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करें, घर-घर पहुंचे। चरथावल विधायक पंकज मलिक ने कहा कि सांसद का महिला होने के बाद भी सहारनपुर का एडीएम अपमान करता है, लेकिन भाजपा सरकार ऐसे अधिकारी पर कार्यवाही नहीं करती है। जनता और जनप्रतिनिधि का अपमान करने वाले अधिकारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा संविधान आरक्षण और लोकतंत्र के लिए जरूरी वोट के अधिकार को छीनना चाहती है। अध्यक्षता जिया चौधरी और संचालन विकिल गोल्डी अहलावत ने किया।

इस मौके पर राजकुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, श्यामलाल बच्ची सैनी, मुकेश चौधरी, हाजी लियाकत अली, पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी, विनय पाल, नौशाद अली, ठाकुर सुखपाल सिंह, चेयरमैन इस्लाम त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed