फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Constable raped for ten years on the pretext of marriage

मुजफ्फरनगर: शादी का झांसा देकर सिपाही ने दस साल तक किया दुष्कर्म

Sat, 18 Feb 2023 06:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
Constable raped for ten years on the pretext of marriage
संभल में तैनात है आरोपी सिपाही, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन


युवती का आरोप, उसने शादी के लिए दबाव बनाया था वीडियो वायरल करने की धमकी दी

संवाद न्यूज एजेंसी

भोपा (मुजफ्फरनगर)। संभल में तैनात एक सिपाही ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दस साल तक दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। युवती ने कई बार जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी सिपाही गोविंद 2021 बैच का सिपाही है और वह युवती के गांव का ही रहने वाला है। वर्तमान में उसकी तैनाती जिला संभल के एक थाने में है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गोविंद पिछले 10 वर्षों से युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता चला आ रहा था। कुछ दिनों पहले तक वह नौकरी लगने पर शादी करने की बात कहते हुए टालमटोल करता चला रहा हैं। आरोपी युवक युवती को अक्सर होटल व अन्य स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म करता था। 2021 में युवक की यूपी पुलिस में नौकरी लग गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी का कहना हैं कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, आरोपी युवक संभल में तैनात है। वहां की पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


------

पहले सिखेडा थाने में हुए था मुंशी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

मुजफ्फरनगर। सिखेडा थाने में तैनात एक महिला होमगार्ड ने जानसठ कोतवाली के मुंशी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। अधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इस मामले में कार्रवाई चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed