{"_id":"6570cd50241d9134430125f1","slug":"consolidation-officer-anuj-saxena-dismissed-for-negligence-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-12708-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: संशोधित - लापरवाही पर चकबंदी अधिकारी अनुज सक्सेना बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: संशोधित - लापरवाही पर चकबंदी अधिकारी अनुज सक्सेना बर्खास्त
Thu, 07 Dec 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 07 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
- सहारनपुर में तैनाती के दौरान शिकायत की चल रही थी जांच
- वर्तमान में चकबंदी अधिकारी की तैनाती मुजफ्फरनगर में थी
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने चकबंदी प्रक्रिया के वादों के निस्तारण और प्रकिया के शीघ्रता व पारदर्शिता पूर्ण कराने के निर्देश दिए। चकबंदी कार्यों का निर्वहन नहीं किए जाने पर चकबंदी अधिकारी अनुज सक्सेना को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने दायित्वों का निर्वहन सही रूप से नहीं किया तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सहारनपुर की जांच के मामले में चकबंदी अधिकारी अनुज सक्सेना को बर्खास्त कर दिया गया है। वर्तमान में सदर तहसील क्षेत्र में तैनात हैं। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने उन पर कार्रवाई की पुष्टि की है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि सहारनपुर में तैनाती के दौरान प्रकरण की जांच चल रही थी। सहारनपुर से उनकी तैनाती बुढ़ाना और इसके बाद सदर तहसील में हुई। विभाग की ओर से उन्हें भेजे गए पत्रों का जवाब नहीं दिया गया। जांच के बाद उनके ऊपर यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों से उनकी लगातार शिकायतें की जा रही थी। विभागीय कार्यों को लेकर उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके बाद चकबंदी आयुक्त ने उन्हें बर्खास्त कर दिया।