फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Congress workers going to give demand letter to CM stopped, scuffle

सीएम को मांगपत्र देने जा रहे कांग्रेसियों को रोका, धक्का-मुक्की

Tue, 04 Jan 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congress workers going to give demand letter to CM stopped, scuffle
रुड़की रोड पर प्रदर्शन करते फिशरमैन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत मे लेती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सीएम को मांगपत्र देने जा रहे कांग्रेसियों को रोका, धक्का-मुक्की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देवबंद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में मांगपत्र देने जा रहे कांग्रेस फिशरमैन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एक बजे हिरासत में लेने के बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मुचलके पर शाम पांच बजे रिहा किया गया। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।
उत्तर प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता देवबंद जाने के लिए सहारनपुर बस अड्डे पर एकत्र हुए। यह लोग ट्रैक्टरों और निजी वाहनों पर सवार होकर देवबंद जाने की तैयारी में थी। इसी बीच सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार के नेतृत्व में शहर कोतवाली, सिविल लाईन पुलिस के साथ सभी को घेर लिया। देवेंद्र कश्यप ने कहा कि वह मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का ज्ञापन देना चाहते हैं। पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया तो फिशरमैन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कार्यकर्ताओं को प्राइवेट बस और अन्य वाहनों से पुलिस लाईन पहुंचाया गया। इस बीच कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। शाम पांच बजे तक सभी को पुलिस की हिरासत में रखा गया। इसके बाद मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पूरी रात थाने में रखा कार्यकर्ता को
फिशरमैन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने कहा कि उनके कार्यकर्ता आनंद कश्यप को पुलिस ने बुड़ीना कलां से रात में ही उठा लिया। वह पूरी रात भूखा प्यासा रहा। हंगामे के बाद पुलिस ने उसे छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को बस में धकेला
हिरासत में लेने के दौरान महिला कार्यकर्ताओं को जबरन बस में धकेला गया। प्रशासन के पास महिला पुलिस नहीं होने के कारण इन महिलाओं को पुरुष पुलिसकर्मियों ने ही गाड़ी में डाल दिया।

रुडकी रोड पर प्रदर्शन करते फिशरमैन कांग्रेस कार्यकर्ता।

रुडकी रोड पर प्रदर्शन करते फिशरमैन कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रुडकी रोड पर प्रदर्शन करते फिशरमैन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत मे लेती पुलिस।

रुडकी रोड पर प्रदर्शन करते फिशरमैन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत मे लेती पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रुडकी रोड पर प्रदर्शन करते फिशरमैन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत मे लेकर बस  में लेकर जाती पुल?

रुडकी रोड पर प्रदर्शन करते फिशरमैन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत मे लेकर बस में लेकर जाती पुल?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed