फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Congress will provide free treatment up to one million'

‘कांग्रेस दस लाख तक का उपचार मुफ्त कराएगी’

Tue, 26 Oct 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
'Congress will provide free treatment up to one million'
मुजफ्फरनगर के मेहता क्लब में में वार्ता करते कांग्रेस नेता राशिद अल्वी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
‘कांग्रेस दस लाख तक का उपचार मुफ्त कराएगी’
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने कहा कि यूपी में कांग्रेस सत्ता में आई तो बीमारों का दस लाख तक का इलाज मुफ्त होगा। उन्होंने लखीमपुर खीरी कांड का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की ऐसी क्या मजबूरी है जो गृह राज्यमंत्री को हटाया नहीं गया।
नई मंडी के मेहता क्लब पहुंची कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान पत्रकारों से वार्ता में राशिद अल्वी ने कहा कि प्रदेश के हालात खराब हैं। सीएम योगी केवल शहर और सड़कों के नाम बदलने का काम कर रहे हैं। नए शहर और सड़क नहीं बना रहे। पहली बार गंगा-यमुना कोरोना के दौरान लाशों से पटी दिखाई दी। भाजपा के सांसद और विधायक खुद अपराधों में संलिप्त है। एक विधायक बलात्कार में जेल में है। अपराधी प्रवृत्ति के सांसद को देश का होम मिनिस्टर बनाया गया है, जो गुंडों की जबान बोलता है।
विज्ञापन

अल्वी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो गन्ने का रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल, धान का 2500 होगा। पढ़ने वाली बेटियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी और स्मार्ट फोन देंगे। महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट दिए जाएंगे। मौके पर राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, पूर्व मंत्री सईदुज्जमा, दीपक कुमार, लाखन सिंह, राकेश पुंडीर, सतीश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनमें संघर्ष की हिम्मत नहीं छोड़ जाएं
राशिद अल्वी ने प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक के पार्टी छोड़ने पर कहा कि राहुल गांधी ने साफ कह दिया है कि जो लोग संघर्ष नहीं कर सकते कांग्रेस छोड़ जाएं। वही लोग पार्टी छोड़ रहे हैं, जो संघर्ष से डरते हैं।

नगराध्यक्ष रहे गायब
कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा में शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ दिखाई नहीं दिए। जब उनसे बात हुई तो उन्होंने बताया कि हमें बुलाया हीं नहीं गया। जान बूझकर उनके साथ ऐसा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed