फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Congress protests at Ahilyabai Chowk, arrested

कांग्रेस का अहिल्याबाई चौक पर प्रदर्शन, गिरफ्तारी

Wed, 09 Dec 2020 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Congress protests at Ahilyabai Chowk, arrested
कांग्रेस का अहिल्याबाई चौक पर प्रदर्शन, गिरफ्तारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध और भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई चौक पर प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारे लगाए। पुलिस ने कांग्रेसियों की यहां से गिरफ्तारी की।

शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अहसन जमीर और पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी के नेतृत्व में किसानों के समर्थन में अहिल्याबाई चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने हंगामा कर रहे कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वालों में तारीक कुरैशी, राहुल भारद्वाज, अजय चौधरी, धीरज माहेश्वरी, सुशील झंझोट, याकुब प्रधान, इकराम पहलवान, प्रहलाद कौशिक, सत्यपाल सिंह, ललित गोयल, नीलम गौतम, अरशद सिद्दीकी, शारदा देवी, राजकुमार पाठक, सलीम अहमद अंसारी, सगीर मलिक शामिल रहे। इससे पूर्व, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ को उनके आवास से स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों को पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां से मुचलके पर छोड़ा गया। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झांसी रानी गली में प्रदर्शन किया। बाद में ज्ञापन दिया। नानू मियां, सलमान सईद, चौधरी अनित कुमार, सुदेश मलिक, श्यामपाल सिंह, ममनून अंसारी, दिलशाद त्यागी, इजहार अहमद, नवनीत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed