{"_id":"64becb8448c7b1e5d708ee46","slug":"congress-protested-against-water-power-minister-swatantra-dev-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-4226-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कांग्रेस ने किया जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कांग्रेस ने किया जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस कमेटी ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पर भाषण में गलत बयानबाजी का आरोप लगाया। तीन बिरादरियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। स्वतंत्र देव सिंह को मंत्री मंडल से बर्खास्त किए जाने की मांग उठाई।
सोमवार को डीएम कार्यालय पर फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के बयान पर नाराजगी व्यक्त की। कमेटी के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप और जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा कि 22 जुलाई को शुकतीर्थ में सीएम की सभा में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने तीन जातियों का नाम लेते हुए भाषण दिया था कि पहले उनकी बेटियों के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी जाती थी और थाने में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की जाती थी। इस बयान से समाज के लोगों को ठेस पहुंची है। उन्होंने मांग की है कि स्वतंत्र देव सिंह सूची जारी करें और बताएं कि किन बेटियों की हत्या की गई और रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रदेव सिंह को तत्काल बर्खास्त किया जाए। चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नहीं होती तो संगठन आंदोलन करेगा। इस मौके पर ब्रजमोहन कश्यप, समुद्र कश्यप, सोनू कश्यप, पप्पू कश्यप, मनोज कश्यप, हरपाल कश्यप, गोरधन कश्यप, अशोक वर्मा मौजूद रहे।