फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Conflict between two sides to remove the visor

छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष

Thu, 17 Jun 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Conflict between two sides to remove the visor
छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव सहावली में बुधवार सुबह घर के आगे छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें एक महिला सहित कई लोग घायल हो गए। संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव सहावली निवासी गौतम का पड़ोसी रतनपाल पक्ष से घर के आगे गली में छज्जा निकालने को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व दोनों पक्षों में ग्राम प्रधान अजय अहलावत ने समझौता करा दिया था, लेकिन रतनपाल पक्ष इसे नकार रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार को रतनपाल पक्ष ने फिर से छज्जे का निर्माण शुरू कर दिया, जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई। बुधवार सुबह दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हो गया। संघर्ष में गौतम, उसकी भाभी रुकमणि सहित कई लोग घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत किया। गौतम पक्ष ने घटना की तहरीर देकर रतनपाल पक्ष पर घर में घुसकर हमले का आरोप लगाया, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन फिलहाल कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed