फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Conflict between two parties over playing DJ, one youth died, two brothers injured

Muzaffarnagar News: डीजे बजाने पर दो पक्षों में संघर्ष, एक युवक की मौत, दो भाई घायल

Mon, 17 Apr 2023 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Conflict between two parties over playing DJ, one youth died, two brothers injured
मुजफ्फरनगर : तितावी में युवक की मौत के संबंध में जांच करती पुलिस।
तितावी गांव में शनिवार की शाम दोनों पक्षों में हुआ था विवाद
विज्ञापन

पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया

संवाद न्यूज एजेंसी
तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी गांव में डीजे बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में धारदार हथियार और लाठी डंडे चले। इसमें तीन सगे भाई घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

डॉ. आंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को तितावी में तेजपाल पक्ष ने शोभायात्रा निकाली थी। आयोजन में संजीव पक्ष के लोग भी चंदा देना चाहते थे। मगर, तेजपाल पक्ष ने चंदा लेने से इन्कार कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी थी। शनिवार की शाम संजीव पक्ष ने अपने घर के पास डीजे बजाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

तेजपाल, उसके दो बेटों शक्ति, अजय के अलावा दीपक और अंकुश आदि ने डीजे बजाने का विरोध किया। इसके लेकर कहासुनी होने के बाद दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें संजीव और उसके दो भाई विपिन व अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात संजीव की मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पुलिस ने लिखा था मारपीट का मुकदमा
इस मामले में पुलिस ने पहले मारपीट का मुकदमा पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया था। संजीव की मौत हो गई तो पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा तरमीम कर लिया। साथ ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


दो पक्षों में मामूली बात पर मारपीट हुई थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। - अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed