फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Conflict between two classes in Kaval

कवाल में दो वर्गों के बीच संघर्ष

Sat, 22 Aug 2020 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Conflict between two classes in Kaval
जानसठ के गांव कवाल में दो वर्गो में संघर्ष के बाद पुलिस बल तैनात। - फोटो : KHATAULI
कवाल में दो वर्गों के बीच संघर्ष
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर) । गांव कवाल में दूसरे वर्ग के बच्चों में खेलते समय आपस में गाली गलौज व मारपीट हो गई। इस दौरान युवक द्वारा मना करने पर एक बच्चे के परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। गांव में दो वर्गों के बीच संघर्ष होने की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। गांव में शांति व्यवस्था बनाने रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गांव कवाल में सलीम पुत्र नन्ना के बच्चे गांव के ही अन्य बच्चों के साथ मोहल्ले में कंचे खेल रहे थे। उसी दौरान बच्चों के बीच कंचे खेलते हुए आपस में गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। इसको लेकर मोहल्ले के ही देवीचंद पुत्र रिषीपाल ने मना किया और धमका कर बच्चों को भगा दिया। इसी बात को लेकर सलीम व उनके परिजनों ने देवीचंद पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया, जिससे दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाबुझाकर शांत किया और घायल देवीचंद को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि बच्चों में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। गांव में शांति बनाए रखने को पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में फिलहाल शांति है। किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed