{"_id":"5f834a668ebc3e9beb593d3e","slug":"conflict-between-family-members-youth-dies-khatauli-news-mrt505671268","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के लोगों के बीच संघर्ष, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के लोगों के बीच संघर्ष, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार के लोगों के बीच संघर्ष, युवक की मौत
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में किसी बात को लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद में परिवार के लोगों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। संघर्ष के दौरान सिर में डंडा लगने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
जानसठ क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम को परिवार की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद यह विवाद परिवार के लोगों में पहुंचा, जिससे विवाद बढ़ता ही चला गया। परिवार के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर संघर्ष हुआ। सिर में डंडा लगने से परिवार के ही 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग घायल युवक को आनन-फानन में चिकित्सक के पास ले गए, जहां पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी। परिजनों ने सूचना दिए बिना ही बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव सुपुर्द ए खाक कर दिया।
ॅ