फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Conference organized by PCMA Doctors Association

किसी व्यक्ति की जिंदगी को बचाना ही लक्ष्य : डॉ. मंजूर

Thu, 12 Aug 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Conference organized by PCMA Doctors Association
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में आयोजित कांफ्रेंस में बोलते वक्ता। - फोटो : KHATAULI
किसी व्यक्ति की जिंदगी को बचाना ही लक्ष्य : डॉ. मंजूर
विज्ञापन

मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज और पीसीएमए डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित कांफ्रेंस में डॉ. सज्जाद मंजूर ने बताया कि किसी व्यक्ति को हार्टअटैक होने पर पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत होती है। किसी की जिंदगी को बचाना ही डॉक्टर का मुख्य लक्ष्य होता है।
कांफ्रेंस में प्राचार्य ब्रिगेडियर प्रोफेसर मनचंदा ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। मुख्य वक्ता निदेशक डॉ. सज्जाद मंजूर ने बताया कि अब तक दो साल में 500 से ज्यादा एंजियोग्राफी, एंजोप्लास्टिक, स्टंटिंग, बैलूनिंग, पेसमेकर आदि प्रोसीजर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में सफलतापूर्वक हो चुके हैं। इस दौरान कोरोना काल में लोगों की मदद करने वालों को अवार्ड से नवाजा गया। डॉ. मनीष अग्रवाल- डिन एकेडमिक्स ने बच्चों के वैक्सीन के बारे में बताया। डॉक्टर इला पाहवा ने मेडिसिन विभाग के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर भारतीय माहेश्वरी ने बताया कि मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में आईवीएफ सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है। इस प्रोग्राम में मुख्य रूप से निदेशक राघव स्वरूप, डॉक्टर अभिलाषा गुप्ता सीएमएस, डॉक्टर संगीता शर्मा मैनेजिंग डायरेक्टर लावणी हॉस्पिटल आगरा, डॉक्टर मंतोष सरकार, डॉ राजकुमार, डॉक्टर फहीम मलिक, निसार खान, डॉक्टर आरके वर्मा, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. जमील खान, डॉक्टर आकांक्षा गुप्ता, डॉक्टर साह अलम, डॉ. प्रज्ञा जायसवाल, डॉक्टर यासमीन, डॉक्टर बिंदु अग्रवाल, डॉक्टर नीलांक सरोहा, डॉक्टर अखिल कुमार गुप्ता, डॉ. विनय, डॉक्टर असद, डॉक्टर मुनीश अहमद, एडवोकेट सलीम अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

महाप्रबंधक डॉ. अरशद इकबाल ने चिकित्सा क्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. एसके शर्मा आदि मौजूद रहे। राघव स्वरूप, निदेशक मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, साद सिद्दीकी, डॉ. नीलू राणा, डॉ.आरके शर्मा, डॉ. जमील खान, मनीष अग्रवाल, डॉक्टर अभिलाषा गुप्ता और डॉक्टर असद आदि रहे। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने इस सेमिनार के आयोजकों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed