{"_id":"58791c384f1c1b7840ba9b5e","slug":"conductor-sacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को टिकट न देने वाला परिचालक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को टिकट न देने वाला परिचालक बर्खास्त
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
up roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज डिपो में परिचालकों की मनमानी राजस्व को हानि पहुंचा रही है। यात्रियों से रुपये लेकर टिकट न बनाने वाले परिचालक को बर्खास्त कर दिया गया। परिचालक ने 14 सवारियों को टिकट नहीं दिए थे। डब्लूटी करने वाले इस बर्खास्त परिचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है।
रोडवेज परिवहन निगम में परिचालकों द्वारा टिकट के पैसे डकारने के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई संविदा परिचालकों के साथ स्थायी परिचालक पर भी कार्रवाई हो चुकी है। बृहस्पतिवार को खतौली डिपो के टीआई रमेश और अनिल ने मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस को रोक कर मंसूरपुर में चेकिंग की। बस में 14 सवारी थी, लेकिन परिचालक अंकित कुमार निवासी कुटबा ने एक को भी टिकट नहीं दे रखे थे। इआईटीएम की भी जांच की गई तो उसमें टिकट जारी होना नहीं मिला।
परिचालक के खिलाफ तत्काल एआरएम बीपी अग्रवाल को रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट के आधार पर एआरएम ने परिचालक अंकित को बर्खास्त कर दिया । साथ ही उसके खिलाफ विभाग को राजस्व हानि पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है। डिपो की यह बस हाईवे से होते हुए सहारनपुर से वाया मुजफ्फरनगर-मेरठ जा रही थी। उधर, एआरएम बीपी अग्रवाल ने वर्कशॉप का निरीक्षण कर लोड फैक्टर के साथ बसों के आवागमन की जानकारी ली। कम लोड फैक्टर देने वाले चालकों और परिचालकों को चेतावनी दी गई।