फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   condition of three children stable, one got leave

बस हादसा प्रकरण: तीन बच्चों की हालत स्थिर, एक को मिली छुट्टी

Sat, 19 Feb 2022 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
condition of three children stable, one got leave
मुजफ्फरनगर। जीडी गोयनका और रविंद्रनाथ वर्ल्ड स्कूल की बसों के बीच भिंडत में घायल दोनों भाईयों की हालत अभी स्थिर है, जबकि हालत में सुधार होने पर एक अन्य घायल बच्चे को छुट्टी दी गई है। उसकी बहन का अभी उपचार चल रहा है। दोनों बसों के चालक तथा स्कूल परिचायिका की हालत में सुधार है। पुलिस अधिकारी भी घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

बुढ़ाना-शाहपुर मार्ग पर सूर्या इंटर नेशनल स्कूल से चंद कदम दूर हुए इस हादसे में स्कूली दो बसों के बीच टक्कर होने पर एक मिनी बस तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। यहां तक कि, उसकी छत भी पूरी तरह से उड़ गई थी। हादसे में घायल जीडी गोयनका की मिनी बस में सवार पीनना निवासी दो सगे भाई लक्षित मलिक व तैशिक मलिक को उपचार के लिए मेरठ के एसडी ग्लोबल में भर्ती कराया था। वहां उपचार के लिए ले जाए गए दधेडू़ खुर्द निवासी सलीम अख्तर के दो बच्चे महा व समीर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पीनना निवासी बुढ़ाना मोड़ खांजापुर के प्रधान अमित कुमार की बेटी अक्षरा व बेटा अस्मित, स्कूल की परिचायिका रजनी, बस चालक श्रीकांत को मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल तथा रविंद्रनाथ वर्ल्ड स्कूल के चालक दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी हालत में भी सुधार है। सभी घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले परिजन
- घायल लक्षित व तैशिक के बाबा पीनना के पूर्व प्रधान जगपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को लक्षित को आईसीयू से वार्ड में लाया गया। तैशिक का आपरेशन हुआ है। अभी हालत स्थिर है।
- अक्षरा व अस्मित के पिता बुढ़ाना मोड़ खांजापुर के प्रधान अमित कुमार ने बताया कि उपचार सही मिलने पर अस्मित को छुट्टी दी गई है। अक्षरा अभी आईसीयू में है। वह बात को समझ रही है। उसे उपचार दिया जा रहा है।

- जीडी गोयनका की प्रधानाचार्या सुरेखा सिंह ने बताया, कि उनकी गाड़ी का बस चालक श्रीकांत व परिचायिका रजनी की हालत में पहले से सुधार है। स्कूल प्रबंधन उनकी देखरेख कर रहा है।
कोट...
हादसे का मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज कराया गया है। घायलों के बारे में वह बराबर नजर रखे हुए है। - कुलदीप सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed