फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Condemnation of Naresh Tikait's statement in Gathwala Khap meeting

गठवाला खाप की बैठक में नरेश टिकैत के बयान की निंदा

Wed, 18 Aug 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Condemnation of Naresh Tikait's statement in Gathwala Khap meeting
गठवाला खाप के खरड़ गांव के कॉलेज में खाप की मिटिंग में बोलते खाप के बाबा राजेंद्र सिंह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गठवाला खाप की बैठक में नरेश टिकैत के बयान की निंदा
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) किसान इंटर कॉलेज खरड़ गांव में गठवाला खाप की बैठक में वक्ताओं ने भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के बयान की निंदा की। गठवाला खाप के बाबा राजेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें असामाजिक बयान नहीं देना चाहिए। दस दिन के अंदर नरेश टिकैत ने अपना असामाजिक बयान वापस नही लिया तो गठवाला खाप उनका कोई सहयोग नही करेंगी। गाजीपुर बॉर्डर धरने पर तथा पांच सितंबर की पंचायत में गठवाला खाप के लोग नहीं जाएंगे।

शनिवार को भाजपा से बुढ़ाना के विधायक प्रकरण में नरेश टिकैत ने कहा था कि यदि हम एलान कर दें तो उमेश मलिक बालियान खाप के गांव में नहीं जा पाएंगे, लेकिन हम ऐसा करेंगे नहीं। हम समाज को बांटने का काम नहीं करते। टिकैत के इसी बयान को लेकर गठवाला खाप की बैठक में घंटों चर्चा हुई। गठवाला खाप के बाबा राजेंद्र सिंह ने कहा कि नरेश टिकैत ने जनप्रतिनिधि के साथ हुई घटना को लेकर असामाजिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे समाज के बहुत जिम्मेदार व्यक्ति हैं। उन्हें ऐसा ब्यान नहीं देना चाहिए। उनके बयान को गठवाला खाप के बाबा ने गैर जिम्मेदाराना ठहराया। उन्होंने कहा कि दस दिन के बाद सर्वखाप पंचायत का आयोजन किया जाएगा। चौ. टिकैत दस दिन के अंदर सामाजिक बयान जारी नहीं करते अथवा अपने गैर जिम्मेदाराना बयान को वापस नहीं लेते तो गठवाला खाप के लोग उनका किसी भी आंदोलन में सहयोग नहीं करेंगे। नए कृषि कानून को लेकर गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे धरने में भी खाप के लोग शामिल होने नहीं जाएंगे। पांच सितंबर की मुजफ्फरनगर पंचायत में भी खाप के लोग शामिल नही होंगे। इस विषय को लेकर दस दिन बाद सर्वखाप पंचायत का आयोजन किया जाएगा। पंचायत में सभी वक्ताओं ने चौ. टिकैत के बयान की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि उनके बयान ने समाज को तोड़ने का काम किया है। इस मौके पर गठवाला खाप के चौ. राजवीर सिंह, रामवीर सिंह, जाट महासभा के यशपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, जितेंद्र मलिक, सुभाष, हरबीर सिंह, विनोद मलिक मखमूलपुर, देशपाल सिंह, शिवकुमार मलिक, विकास व देवेंद्र मलिक आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed