फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Complete the admission process in Darul Uloom by 31

एक सितंबर से दारुल उलूम में शुरू होगा शिक्षण कार्य, नए प्रवेश पर रोक

Sun, 22 Aug 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Complete the admission process in Darul Uloom by 31
दारुल उलूम में 31 तक पूरी करें दाखिला प्रक्रिया
विज्ञापन

देवबंद। इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम ने छात्रों के लिए एलान जारी कर 31 अगस्त तक दाखिले की कार्रवाई पूरी करने को कहा है। साथ ही इस वर्ष भी नए प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

रविवार को जारी बयान में दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि शिक्षा समिति ने फैसला किया है कि इस वर्ष भी संस्था में नए दाखिले नहीं होंगे। लेकिन पंजुम (कक्षा पांच), शशुम (कक्षा छह), हफ्तुम (कक्षा सात) और दौर-ए-हदीस के पुराने छात्र 31 अगस्त तक अपने प्रवेश से संबंधित सभी कार्रवाई पूर्ण करा लें। ताकि सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक एक सितंबर से कोविड नियमों के तहत संस्था में शिक्षण कार्य शुरू किया जा सके। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती के साथ ख्याल रखें, समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करते रहें। संस्था में सभी सावधानियां बरतने के साथ ही यात्रा के दौरान भी इन बातों का खास ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक संस्था में शिक्षण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed