फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Commotion on farmer's death

रोहाना मिल में किसान की मौत पर हंगामा, भाकियू का तौल बंद कराकर मिल गेट पर धरना 

Thu, 28 Dec 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 28 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Commotion on farmer's death
मिल में हंगामा करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
रोहाना चीनी मिल में गन्ना डालते समय दतियाना के किसान की मौत होने के बाद भाकियू ने जोरदार हंगामा, प्रदर्शन किया। मिल गेट पर मृतक किसान का शव रखकर किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने मृतक के पुत्र को नौकरी देने की मांग की। दिनभर चले हंगामे के बाद मिल प्रबंधन की ओर से मृतक किसान के पुत्र को नौकरी का नियुक्ति पत्र देने के बाद ही भाकियू ने शव को उठने दिया। 
विज्ञापन


आईपीएल ग्रुप के रोहाना चीनी मिल में बुधवार रात सदर ब्लॉक के गांव दतियाना निवासी अमरपाल पुत्र फेरू गन्ना डालने आया था। गन्ने की तुलाई के बाद लौटते समय किसान गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विरोध में गन्ना किसानों ने तौल बंद करा दी। बुधवार रात्रि में ही मिल प्रशासन से मुआवजे और मृतक किसान के बेटे को नौकरी देने की मांग की गई, लेकिन मिल अधिकारियों ने उनकी मांग को तवज्जो नहीं दी।
विज्ञापन


किसान की मौत पर नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में रोहाना चीनी मिल पर सुबह से ही डेरा डाल लिया। गन्ना यार्ड में मृतक अमरपाल का शव रखकर किसान बेमियादी धरने पर बैठ गए। अहलावत ने कहा कि किसान की मौत के बाद मिल प्रशासन ने संवेदना नहीं बरती। रातभर किसान का शव मिल के यार्ड में पड़ा रहा। मानवीय संवेदनाओं की उपेक्षा से किसानों को पीड़ा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिनभर चले धरने-प्रदर्शन के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने रोहाना रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने की चेतावनी दी तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। एडीएम वित्त सियाराम, एसडीएम कुमार धर्मेंद्र चौधरी, सीओ सिटी हरीश भदौरिया भारी पुलिस बल के साथ रोहाना पहुंच गए। प्रशासन के अफसरों ने भाकियू नेताओं से वार्ता की, लेकिन कोई बात नहीं बनी। एडीएम ने मिल प्रबंधन से बातचीत की। इसके बाद चीनी मिल के जीएम सुनील दत्त धरने पर आए।

किसानों की मांगे सुनने के बाद जीएम ने मुआवजा और मृतक के पुत्र को नौकरी देने का आश्वासन दिया, लेकिन महज आश्वासन पर किसान सहमत नहीं हुए। भाकियू जिलाध्यक्ष अहलावत, ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, अनिल प्रमुख, सईदुज्जमा, गन्ना समिति चेयरमैन मनोज ने जीएम से पुन: वार्ता की।


इसके बाद जीएम ने मृतक किसान अमरपाल के पुत्र वैभव को नौकरी का पत्र सौंपा। उसके बाद मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बंद तौल भी शुरू हो गई। धरने के दौरान रोहाना चीनी मिल पर कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा। धरने पर विकास शर्मा, संजीव भारद्वाज, आदेश, पंकज, डॉ प्रमोद, योगेश शर्मा, प्रधान मुनेश त्यागी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed