फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Committee proposes to increase fertilizer loan limit to 40 lakhs

समिति की उर्वरक ऋण सीमा 40 लाख करने का प्रस्ताव

Sat, 18 Jul 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Committee proposes to increase fertilizer loan limit to 40 lakhs
समिति की उर्वरक ऋण सीमा 40 लाख करने का प्रस्ताव
विज्ञापन

चरथावल। चरथावल किसान सेवा सहकारी समिति की संचालक मंडल की बैठक में किसानों के उर्वरक की ऋण सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 40 लाख करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी मिली। यूरिया की किल्लत पर संचालकों ने नाराजगी जताई।

शुक्रवार को समिति कार्यालय पर सभापति कुबेर दत्त त्यागी की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसान हित में कई प्रस्तावों को हरी झंडी मिली। प्रबंध निदेशक जयवीर सिंह पुंडीर ने किसान हित में उर्वरक ऋण सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। उस पर सभी संचालकों ने सहमति जता दी। चेयरमैन कुबेरदत्त ने कार्यालय प्रांगण का सुंदरीकरण कराने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। संचालकों ने दफ्तर में दूरदराज से आने वाले किसानों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय निर्माण कराने की मांग की। दोनों प्रस्ताव पास हो गए। संचालकों और किसानों ने लॉकडाउन के दौरान यूरिया खाद की किल्लत होने का मुद्दा उठाया। बताया कि करीब 25 दिन बाद एक गाड़ी यूरिया की 14 जुलाई को मिली थी। जो किसानों की मांग के अनुरूप काफी कम है। खाद की किल्लत से किसान परेशान है। समिति सचिव जयवीर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन में फैक्टरी के संचालन ब्रेेक लगने के कारण यूरिया की दिक्कत आ रही है। उप सभापति कांति देवी दहचंद, संचालक मुथरा भोपाल सिंह पाल, संचालक चरथावल अमरीश कुमार, कुटेसरा अब्दुल रऊफ, बधाई खुर्द संचालक कविता चौधरी, महाबलीपुर से वेदप्रकाश त्यागी, किसान कुलदीप चौधरी, सुधीर शर्मा, विनेश त्यागी, विजेंद्र त्यागी, सोनू त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed