फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Committee of the municipality constituted for the extension of limits

सीमा विस्तार को पालिका की समिति गठित

Fri, 26 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Committee of the municipality constituted for the extension of limits
सीमा विस्तार के लिए पालिका की समिति गठित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के सीमा विस्तार को लेकर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने सभासद विपुल भटनागर की अध्यक्षता में 11 सभासदों की एक कमेटी गठित की है। आश्चर्य की बात यह है कि इस समिति के लिए कोई समय सीमा नहीं रखी गई है।

शासन ने शहर का विस्तार करते हुए इसे नगर निगम का दर्जा दिए जाने के लिए पालिका से प्रस्ताव मांगा था। पालिका ने यह कहते हुए कि निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल पूरा हो, प्रस्ताव पास नहीं किया था, बल्कि सीमा विस्तार के लिए समिति गठन करने का प्रस्ताव पास किया था। 31 दिसंबर 2020 के इस प्रस्ताव के आधार पर चेयरपर्सन ने अब सभासद विपुल भटनागर की अध्यक्षता में 11 सभासदों की समिति गठित कर दी है। समिति में सभासद विपुल भटनागर को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ सभासद प्रेमकुमार, प्रवीण मित्तल, नरेशचंद मित्तल, अरविंद धनगर, प्रियांशु जैन, पवन कुमार, रिहाना बेगम, रानी सक्सेना, गुलशन कुरैशी, अमित कुमार को सदस्य नामित किया गया है। इस समिति के सहयोग के लिए पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाया गया है। इनमें सहायक अभियंता ओमकार सिंह, अवर अभियंता कपिल कुमार, लेखाकार प्रीति रानी, मानचित्रकार राजेश्वर शर्मा, प्रभारी कार्यालय पूरनचंद पाल, लिपिक अशोक ढींगरा लगाए गए। समिति में सबसे बड़ी बात यह है कि इसका समय निर्धारित नहीं किया गया है। इससे यह लग रहा है कि पालिका बोर्ड नगर निगम के प्रस्ताव को लेकर गंभीर नहीं है। बोर्ड केवल अपना समय निकालना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed