फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Commissioner inspected the scene

कमिश्नर ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Thu, 14 May 2020 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Commissioner inspected the scene
रोहाना में घटनास्थल का निरीक्षण करते मंडलायुक्त संजय कुमार, साथ में जिले के अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर/रोहाना। स्टेट हाईवे-59 पर बुधवार देर रात सहारनपुर बॉर्डर के निकट हुए भीषण हादसे के बाद बृहस्पतिवार दोपहर मंडलायुक्त संजय कुमार, डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कमिश्नर ने अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी लेने के साथ ही घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। इसके बाद कमिश्नर संजय कुमार ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों, रात में चेकपोस्ट पर तैनात रहे पुलिसकर्मियों के साथ ही रोहाना चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद कमिश्नर मुख्यालय पहुंचे और शहर कोतवाली पुलिस की हिरासत में मौजूद आरोपी रोडवेज बस चालक राजबीर सिंह से पूछताछ की। कमिश्नर ने अफसरों को मामले की विस्तृत जांच करने और दोषी पाए गए सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने बताया कि घटना के समय रोडवेज बस चालक नशे में था, जिसकी मेडिकल जांच में भी पुष्टि हो गई है। वहीं, रोडवेज एआरएम संदीप अग्रवाल समेत अन्य अफसरों ने भी आरोपी बस चालक से पूछताछ की।
विज्ञापन

टाला जा सकता था भयावह हादसा
रोहाना। हरियाणा के यमुनानगर से पैदल लौट रहे बिहार प्रांत निवासी मजदूर पैदल चलते-चलते हाईवे समेत सहारनपुर में भी कई थाना क्षेत्रों से होकर गुजरे, लेकिन कहीं भी इन्हें रोककर इनके खाने-पीने या ठहरने की व्यवस्था नहीं की गई। यदि सहारनपुर पुलिस-प्रशासन इन मजदूरों को रोककर इनके ठहरने या फिर घर भेजने की व्यवस्था कर देता तो इस हादसे को टाला जा सकता था। यह आलम तक है, जबकि शासन के प्रवासी मजदूरों को लेकर स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी मजदूर पैदल नहीं चलने दिया जाएगा। अब यह देखना होगा कि आखिर सहारनपुर जनपद के इन लापरवाह पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ क्या और किस तरह की कार्रवाई होती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed