{"_id":"69bacaa33c71ec61ea05ce9e","slug":"commercial-lpg-supply-resumes-in-muzaffarnagar-e-kyc-process-eased-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: मुजफ्फरनगर में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति शुरू, ई-केवाईसी में राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis: मुजफ्फरनगर में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति शुरू, ई-केवाईसी में राहत
Wed, 18 Mar 2026 09:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 18 Mar 2026 09:24 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति शुरू हो गई है। डिलीवरी मैन को उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
गैस गोदाम पर रखे सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच राहत की खबर सामने आई है। शासन के निर्देश पर कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी गई है, जिससे होटल, ढाबा संचालकों और व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति शुरू
गैस सिलिंडर की कमी के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने से छोटे व्यवसायियों और उद्यमियों की दिक्कतें बढ़ गई थीं। अब शासन के निर्देश के बाद कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी गई है। जिला आपूर्ति विभाग ने गैस कंपनियों को आवश्यक मांग भेजी थी, जिसके बाद आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: Encounter: सहारनपुर में एक लाख का इनामी शहजाद मुठभेड़ में ढेर, कई मामलों में था वांछित, दो पुलिसकर्मी भी घायल
विज्ञापन
ई-केवाईसी प्रक्रिया में मिली राहत
गैस बुकिंग और ई-केवाईसी में आ रही समस्याओं के चलते एजेंसियों और गोदामों पर लंबी कतारें लग रही थीं। अब इंडियन ऑयल से जुड़ी एजेंसियों के डिलीवरी मैन को भी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है।
गैस किल्लत पर सपा महिला सभा का प्रदर्शन
रसोई गैस की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आपूर्ति व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर गैस आपूर्ति में सुधार की मांग की और आम लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया।

प्रशासन का दावा, स्थिति हो रही सामान्य
जिला आपूर्ति विभाग के अनुसार गैस आपूर्ति की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और उपभोक्ताओं को आवश्यकतानुसार सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही ई-केवाईसी से जुड़ी दिक्कतों को भी जल्द पूरी तरह दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।