फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Commenting on CO

नेताओं ने सीओ को बताया सपा का एजेंट 

Tue, 13 Sep 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Commenting on CO
सीओ से नोकझोंक करते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
प्रकाश चौक पर ट्रैक्टर रोकने पर कलक्ट्रेट में धरना देने जा रहे रालोद नेता अभिषेक चौधरी की सीओ सिटी के साथ  तीखी नोकझोंक हुई। रालोद नेताओं ने सीओ को सपा का एजेंट बताते हुए कार्रवाई को लेकर तीखा रोष प्रकट किया। बाद में मामला शांत होने के बाद नेता वहां से अपने धरनास्थल पर चले गए।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद ने धरना प्रदर्शन किया। रालोद नेता अभिषेक चौधरी ट्रैक्टरों की काफिलों के साथ धरने में शामिल हुए। धरने के लिए ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान और कार्यकर्ता जब प्रकाश चौक पर पहुंचे तो  कचहरी गेट पर मौजूद सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह ने किसानों और रालोद नेताओं को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जिस पर अभिषेक चौधरी भी वहां पहुंच गए।  सीओ और अभिषेक में मामले को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। अभिषेक चौधरी ने सीओ पर सपा के एजेंट के रुप में काम करने का आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख वहां मौजूद शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने किसी तरह से मामले को शांत किया। मामला शांत होने के बाद रालोद नेता अपने धरनास्थल की ओर चले गए।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed