{"_id":"d33dff3e9a14eacc8fe6439f8e312f09","slug":"commemorate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन, गौरव की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन, गौरव की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 29 Aug 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव मलिकपुरा में सचिन और गौरव की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। यज्ञ में उनके परिजनों के साथ सचिन के बेटे गगन ने आहुति दी। परिजनों के अलावा केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, बिजनौर भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र और क्षेत्र के अन्य लोगों ने भी दोनों को श्रद्धांजलि दी।
मलिकपुरा के ममेरे भाई सचिन व गौरव की दो साल पहले 27 अगस्त 2013 को कवाल में भीड़ ने घेरकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार को उनकी दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें मृतकों के परिजनों के साथ सचिन के पांच साल के बेटे गगन ने भी आहुति दी।
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान व बिजनौर के भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र के अलावा भाजपा नेताओं, रिश्तेदारों और समाज के गणमान्य लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतपाल पाल, भाजपा नेता उमेश मलिक, एलडीबी के चेयरमैन चौधरी नरेंद्र सिंह, तिसंग बावना मंच के मंत्री चौधरी उधम सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश, ब्रजेश रस्तोगी, डॉ. सतीश खटीक, अनंगपाल राठी, हरेंद्र काकरान, अंबुज चौधरी, अंकुर काकरान, सुधीर काकरान, रविकिरण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
स्वाति नहीं आई, मामा संग गगन को भेजा
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। सचिन की पत्नी स्वाति दूसरी पुण्यतिथि में भी शामिल होने के लिए गांव मलिकपुरा नहीं पहुंची। स्वाति पहली पुण्यतिथि में भी नहीं आई थी। उस दिन नाना के साथ गगन को भेजा था, इस बार मामा के साथ गगन को भेज दिया। पौते गगन का देखकर दादी मुनेश और दादा बिशन ने गोद में उठा लिया और फूट-फूट रो पड़े। गौरव की बहन शैली गगन को गोद में लेकर यज्ञ में बैठी और उसके हाथों से आहुति दिलाई।
भीड़ से ज्यादा पुलिस दिखाई दी
जानसठ। सचिन व गौरव की पुण्यतिथि को लेकर प्रशासन की ओर से पीएसी के अलावा भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मलिकपुरा पुण्यतिथि में जितनी भीड़ पहुंची उससे चार गुना पुलिस फोर्स तैनात रहा। कवाल के रास्ते से ही केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र के अलावा भाजपा नेता मलिकपुरा पहुंचे।
प्रशासन द्वारा कवाल के अलावा नेशनल हाईवे पर जानसठ से लेकर सिखेड़ा तक जितने भी गांवों के रास्ते थे, उन पर भी बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया था। एडीएम प्रशासन डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी क्राइम राकेश जौली पुलिस बल के साथ कवाल और मलिकपुरा में गश्त करते रहे। डीएम व एसएसपी मुख्यालय पर बैठे पुलिस अफसरों से पल-पल की जानकारी लेते रहे।
बृहस्पतिवार शाम मुरादनगर के पास असामाजिक तत्वों द्वारा जानसठ के मौलाना नजीर अहमद कासमी की गाड़ी पर हमला करने के बाद से सचिन व गौरव की पुण्यतिथि को लेकर प्रशासन सतर्क था।
दंगों के मुख्य दोषी मंत्री आजम खां : डॉ. बालियान
जानसठ। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों के मुख्य दोषी सपा सरकार के मंत्री आजम खां हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो सचिन व गौरव हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जाएगी।
मलिकपुरा में मृतक सचिन व गौरव की पुण्यतिथि में पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. बालियान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने दंगों की जांच कराने में लीपापोती की है। सपा सरकार को डर था कि अगर सीबीआई जांच कराई गई तो उनके मंत्री, नेता और अफसर फंस सकते हैं। इसीलिए सपा सरकार सीबीआई जांच कराने को तैयार नहीं हुई।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मलिकपुरा में आने पर मृतक परिजनों को सीबीआई जांच कराने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज दिया गया था। प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव कराने में प्रशासन का हाथ होता है। सपा तुष्टीकरण की राजनीति करती है, इसलिए प्रदेश में छोटी सी घटना भी सांप्रदायिकता का रूप ले लेती है।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो दंगों कराने में शामिल सपा के मंत्रियों, नेताओं और अफसरों को सीबीआई जांच कराने के बाद जेलों में डाला जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने मृतक ममेरे भाइयों की पुण्यतिथि 28 अगस्त के दिन को शहीदी दिवस बताया।