फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Come together to fight for real issues of farmers: Puran Singh

किसानों के असली मुद्दों की लड़ाई के लिए साथ आए : पूरण सिंह

Thu, 16 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Come together to fight for real issues of farmers: Puran Singh
मुजफ्फरनगर की आदर्श कालोनी में बैठक के दौरान मजदूर किसान पंचायत को समर्थन की घोषणा करते विभिन्न ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसानों के असली मुद्दों की लड़ाई के लिए साथ आए : पूरण सिंह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्याओं के प्रमुख मुद्दों को लेकर हिंद मजदूर किसान समिति के द्वारा गठवाला खाप को साथ लेकर 26 सितंबर को आयोजित की जा रही किसान महापंचायत को अब ठाकुर पूरण सिंह के किसान मजदूर संगठन और किसान सेना ने भी अपना समर्थन दे दिया है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने बताया कि हम किसानों के असली मुद्दों की लड़ाई के लिए साथ आए हैं।
बृहस्पतिवार को हिंद मजदूर किसान समिति की आदर्श कॉलोनी में हुई बैठक में समिति के प्रवक्ता अमित मौलाहेड़ी ने कहा कि 26 सितंबर की मजदूर किसान महापंचायत को सफल बनाने को अन्य कई संगठन सामने आए हैं, जिनका हिंद मजदूर किसान समिति स्वागत करती है। इस अवसर पर गठवाला खाप के बाबा चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह दधेडू के आह्वान पर 26 सितंबर को जीआईसी मैदान में होने वाली मजदूर किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पंवार और किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने भी अपना समर्थन दिया है। हिंद मजदूर किसान समिति के प्रेरणास्त्रोत चंद्रमोहन के साथ ये सभी किसान नेता महापंचायत के मंच पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने बताया कि यह पूर्ण रूप से गैरराजनीतिक किसान महापंचायत है। इसलिए हम किसानों के असली मुद्दों की लड़ाई के लिए साथ आए हैं। भारतीय किसान यूनियन किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पंवार ने बताया कि अगर सरकार इस महापंचायत के बाद भी हमारी यह मांगे नहीं मानती है तो हम लखनऊ के लिए कूच करेंगे। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि महापंचायत में समिति के प्रेरणास्त्रोत चंद्रमोहन, गठवाला खाप के बाबा राजेंद्र सिंह, किसान सेना के अवनीत पंवार, किसान मजदूर संगठन के ठाकुर पूरण सिंह मंच पर उपस्थित रहेंगे। बैठक में समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तपेंद्र सिंघलपुर, जिलाध्यक्ष धीर सिंह लिसौड़ा, जिला उपाध्यक्ष रमन मौलाहेड़ी, पद्म सिंह मोरना, उपेंद्र सिंह मोरना, मांगेराम चांदपुर, तेजपाल अहमदगढ़, विजय मोरना, पंकज भोकरहेड़ी, रामकुमार चांदपुर, अरविन्द मालैंडी, विनोद सुजडू, दीपक शिवपुरी इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed