फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Come forward to protect sisters and daughters: Vijayakanth

बहन बेटियों की रक्षा के लिए आगे आएं : विजयकांत

Sun, 20 Nov 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Come forward to protect sisters and daughters: Vijayakanth
बहन बेटियों की रक्षा के लिए आगे आएं : विजयकांत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। हिंदू वादी नेता विजयकांत चौहान ने कहा कि लव जिहाद एक अदृश्य आतंकवाद है। इसके खिलाफ आवाज उठाने की सख्त जरूरत है। इसका एकमात्र इलाज सिर्फ क्रांति है। आज युवाओं को शिवाजी, महाराणा प्रताप और गुरु पुत्रों से प्रेरणा लेकर तन, मन, धन से बहन-बेटियों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।
देवबंद में रविवार को हिंदू जागरण मंच कार्यालय पर बैठक में विजयकांत चौहान ने कहा कि बहन-बेटियों से दुष्कर्म करने के बाद उनकी निर्मम हत्या करने वाले हत्यारों के विरुद्ध स्वयं आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि सच्चे स्वाभिमानी महाराणा प्रताप और शिवाजी के वंशज अपने सम्मान की रक्षा के लिए सशक्त क्रांति द्वारा फैसला ऑन द स्पॉट की नीति पर करते हैं। लव जिहाद जैसे नासूर रोग को क्रांति से ही समाप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष ठा. सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि बहन बेटियों की अस्मिता और सम्मान की रक्षा करना समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है। जो लोग बहन-बेटी के शरीर के टुकड़े कर रहे हैं, उनको कड़ी सजा मिलनी चाहिए। बैठक में विजय कांत चौहान को हिंदू समाज के उत्थान और सेवा कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राघव धीमान, चौधरी अतुल सिंह, अधिवक्ता मनोज सिंघल व बंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed