{"_id":"6a2dae7dfd8e60d1d902db9e","slug":"come-and-donate-blood-a-camp-will-be-organised-in-the-district-hospital-today-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-173506-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आइए करें रक्तदान, जिला अस्पताल में आज लगेगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आइए करें रक्तदान, जिला अस्पताल में आज लगेगा शिविर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के रक्तदान विभाग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह नौ बजे से शुरू होगा। विभिन्न सामाजिक संगठन सहयोग करेंगे।
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि रक्तदान से किसी तरह का नुकसान नहीं है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। अमर उजाला फाउंडेशन के संयोजन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल उड़नदस्ता, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, मेरा वजूद फाउंडेशन, समर्पित महिला समिति, समर्पित युवा समिति, वंदेमातरम समेत अन्य सामाजिक और किसान संगठनों का भी सहयोग रहेगा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने विभिन्न बाजारों में जनसंपर्क किया। उद्घाटन डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय वर्मा करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रक्तदान के लिए यहां करें संपर्क
रक्तदान करने, पंजीकरण कराने या शिविर को लेकर किसी अन्य जानकारी के लिए अमर उजाला के मोबाइल नंबर 8954893110 पर संपर्क कर सकते हैं।
-- -
आयकर भवन, पुरकाजी और दाहौड़ में भी शिविर
शहर के तुलसी पार्क में श्री तुलसी पार्क धाम समिति की ओर से रक्तदान शिविर लगेगा। अलकनंदा चैरिटेबल ब्लड सेंटर के प्रभारी डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि आयकर कार्यालय और दाहौड़ गांव में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा पुरकाजी में समाजसेवी टीम की ओर से रक्तदान शिविर लगेगा।