{"_id":"5e35d1088ebc3e89d76699cb","slug":"colorful-programs-boast-of-blessing-ceremony-muzaffarnagar-news-mrt4667717189","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीर्वाद समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीर्वाद समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। माउंट लिट्रा जी स्कूल में कक्षा 10 के छात्रों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन हुआ। कक्षा नौ के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।
विद्यालय की डायरेक्टर चारु भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि छात्र किसी भी विद्यालय की सर्वोत्तम संपत्ति होते हैं। उनके बिना शिक्षक और विद्यालय की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यद्यपि यह भी सत्य है कि एक अच्छे शिक्षक के बिना विद्यार्थी भी अधूरे हैं। दोनों ही एक दूसरे के लिए समर्पित होकर समाज के समक्ष अपनी महत्ता प्रदर्शित करते हैं। प्रत्येक छात्र को आदर्श नागरिक के रूप में अपनी पहचान बनानी चाहिए। कक्षा 10 के प्रति सम्मान व प्रेम को दर्शाने को कक्षा नौ के छात्रों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ पीयूष गुप्ता व उप प्रधानाचार्या रमनीत ने छात्रों को बताया कि उन्हें जीवन में विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, परंतु बिना डरे सत्य और आत्मविश्वास के साथ जीवन पथ पर अग्रसर होते रहे। मंजरी सिंघल ने छात्रों को संस्कारवान आदर्श व्यक्ति के रूप में उभरने के लिए शपथ दिलाई।