{"_id":"63470703f4fcd10b306b0ae3","slug":"colored-karva-chauth-mehndi-muzaffarnagar-news-mrt6093051164","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग लाई करवा चौथ की मेहंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग लाई करवा चौथ की मेहंदी
विज्ञापन
करवा चौथ पर्व पर महेंदी रचे हाथ दिखाती सुहागनें।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। करवा चौथ के त्यौहार के लिए बाजार सज गए। शहर के बाजारों में सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। मेहंदी लगवाने के लिए महिलाएं पहुंची। इस बार कॉलोनियों में टेंट लगाकर मेहंदी लगवाई जा रही है। विभिन्न संगठनों ने कॉलोनियों में मेहंदी लगवाने की व्यवस्था की है।
शहर के शिव चौक, सर्राफा चौक, हनुमान चौक, नावल्टी चौराहा, श्रीराम चौक, गोशाला रोड, बिन्दल मार्केट, वकील रोड समेत अन्य बाजारों में भीड़ रही। शहर की मान सरोवर कॉलोनी में महिलाओं के बीच उत्साह रहा। विशु, महिमा, रित, सारिका, शेफाली समेत अन्य महिलाओं ने मेहंदी रचवाई। शहर के शिव चौक पर देर रात तक महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए पहुंची। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एसएसपी विनीत जायसवाल पुलिस टीम के साथ बाजार में निरीक्षण के लिए निकले। जगह-जगह सादी वर्दी में पुलिस तैनात की गई है।
लायंस क्लब ने बिलासुपर में साडियां बांटी
मुजफ्फरनगर। लायंस क्लब सेंट्रल ने करवा चौथ पर 250 आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों की महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया। जोली रोड स्थित गांव बिलासपुर की युवतियों को नई साड़ियां वितरित करने का आयोजन किया। अध्यक्ष मानव शेखर, नील कमल पुरी, नेहा शेखर, श्रेय जैन, श्रद्धा जैन,अंजु पुरी, सुधीर गोयल एवं सुनीता गोयल, लायन नरेश शर्मा एवं नीलम शर्मा आदि सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उधर, साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष शालू सैनी ने सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ व्रत की सामग्री वितरित की।
विज्ञापन
रामलीला कमेटी ने की मेहंदी रचवाने की व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला कमेटी पटेलनगर ने सुहागिनों को मेहंदी रचवाने के लिए विशेष व्यवस्था की। रामलीला ग्राउंड में दो सौ महिलाओं ने मेहंदी लगवाई। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के प्रबंधक अनिल ऐरन, संयोजक विकल्प जैन, संरक्षक मनीष चौधरी, अमित भारद्वाज, अनिल गोयल मौजूद रहे। उधर, हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में शहर में भ्रमण किया।