फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Colonies of the city will be connected to the Delhi-Doon highway by the track of Rajbeh

Muzaffarnagar News: रजबहे की पटरी से दिल्ली-दून हाईवे से जुड़ जाएंगी शहर की कॉलोनियां

Fri, 17 Mar 2023 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Colonies of the city will be connected to the Delhi-Doon highway by the track of Rajbeh
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर की बचन सिंह कॉलोनी और शांतिनगर से जुड़े रजबहे का मार्ग बन जाने की उम्मीद जग गई।
कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इन दोनों कॉलोनियों के बीच के रजबहे के मार्ग को बनवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
शहर के मुख्य चौराहे विश्वकर्मा चौक से लेकर जानसठ पुल के चौक तक रजबहे पर सड़क है। यह मार्ग शहर को जोड़ रहा है। यह मार्ग अभी तक विश्वकर्मा चौक से पचेंडा रोड तक नहीं बन सका है, जबकि जानसठ रोड से एटूजेड रोड होते हुए यह मार्ग संधावली गांव तक जा रहा है और दिल्ली-दून हाईवे को जोड़ रहा है।
पचेंडा रोड तक का मार्ग नहीं बनने से शांतिनगर और बचन सिंह कॉलोनी के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों कॉलोनियां विकास में भी पिछड़ी हुई है। लोगों की मांग पर कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने रजबहे की पटरी मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा है। यह मार्ग काफी चौड़ा है और सीधे हाइवे पर मिलता है। इससे इस क्षेत्र की कॉलोनियों में प्रॉपर्टी की कीमत भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

कौशल विकास राज्य मंत्री का कहना है कि अब उनके क्षेत्र में यही एक ऐसी बड़ी सड़क है, जो नहीं बन पाई है। इसके लिए वह प्रयासरत है। शासन को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही इस सड़क को मंजूर कराकर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नाला निर्माण कार्य रोने से व्यापारी नाराज

भोपा। भोपा में मुख्य मार्ग के एक छोर पर बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य को रोके जाने पर व्यापारियों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। बताया कि लोक निर्माण विभाग ने नाला निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, जो कुछ दूरी पर रोक दिया गया है। कई लोगों ने खुद ही नाला निर्माण के लिए अपने मकान, दीवार आदि तोड़ दिए थे। मगर, इसके बाद भी कार्य को बीच में रोक दिया गया है। इससे समस्या उत्पन्न हो गई है। साकिब, सुनील, अंकित, कालूराम, सूफियान, सोनू, वाजिद, जुनेद, भूरा, हरिओम आदि मौजूद रहे।



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed