{"_id":"57b755ba4f1c1b73156eb282","slug":"collector-sir-what-should-we-leave-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कलक्टर साहब, हम शहर छोड़ जाएं क्या’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कलक्टर साहब, हम शहर छोड़ जाएं क्या’
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
शहर में बढ़ती अापराधिक घटनाओं के विरोध में डीएम का घेराव करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को व्यापारी सड़कों पर उतर आए। एसडी मार्केट से व्यापारी जुलूस के रूप में कचहरी पहुंचे। कप्तान के नहीं मिलने पर व्यापारियों ने डीएम का घेराव किया।
आक्रोशित व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन अपराधियों पर अंकुश नहीं रख सकता तो क्या वह शहर छोड़ दें। डीएम ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में हत्या और लूट की सभी घटनाओं का खुुलासा कर मुजरिमों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
सरेशाम व्यापारी प्रदीप की हत्या और लूट की कई घटनाओं से शहर के व्यापारी आक्रोशित हैं। शुक्रवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। एसडी मार्केट से व्यापारी जुलूस निकालते हुए कचहरी पहुंचे। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कलक्ट्रेट में एसएसपी दीपक कुमार के नहीं मिलने पर व्यापारियों ने डीएम डीके सिंह को उन्हीं के ऑफिस में घेर लिया।
विज्ञापन
उत्तेजित व्यापारियों ने यहां तक कहा कि प्रशासन सुरक्षा नहीं दे सकता तो व्यापारियों को शहर छोड़ने के लिए कह दे। नगर भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि एक प्रकरण में बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी तक को अवगत कराया जा चुका है।
पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, जगदीश पांचाल, गीता जैन, प्रमोद मित्तल, कृष्णगोपाल मित्तल, रेवती नंदन, संजय मित्तल, श्याम सिंह सैनी ने डीएम के सामने आपराधिक घटनाओं को रखा।
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि शहर की घटनाओं को लेकर वह खुद चिंतित हैं। पुलिस व्यापारी की हत्या और लूट की घटनाओं के खुलासे के नजदीक पहुंच चुकी है। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में हत्या और लूट की सभी घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा नेत्री सरिता गौड, राकेश त्यागी, शरद कपूर, सुनील तायल आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।