Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Collection of crores in number two, rent of thousands in the bank

Muzaffarnagar News: करोड़ों की उगाही नंबर दो में, हजारों का किराया बैंक में

Thu, 29 Dec 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Collection of crores in number two, rent of thousands in the bank
मुजफ्फरनगर। एसडी मार्केट और झांसी की रानी मार्केट की सभी दुकानें पगड़ी पर दी गई है। पगड़ी के रुपये भी लिए गए, लेकिन इसका कोई हिसाब किताब नहीं है। नाम मात्र का लिया जाने वाला किराया ही मार्केट में स्थित गुलशनराय मर्केंटाइल बैंक में जमा होता है। पगड़ी और दुकान ट्रांसफर में लिए जाने वाले पैसे का कोई रिकार्ड नहीं है।
विज्ञापन

डीएम सीबी सिंह के आदेश पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित जांच समिति ने जो रिपोर्ट दी है, यह तथ्य सामने आया है कि एसडी मार्केट और झांसी की रानी मार्केट के दुकानदार अपना हर माह का किराया मार्केट में स्थित गुलशन राय मर्केंटाइल बैंक में जमा करते हैं। इस बैंक में सनातन धर्म कॉलेज एसोसिएशन के नाम से एक खाता है। यह सारा पैसा उसी में जाता है। प्रशासन ने इस खाते का रिकार्ड भी निकलवाया है। जांच में यह भी सामने आया है कि सभी दुकानदारों को दुकाने पगड़ी पर दी गई है। एसडी मार्केट की नीचे की पगड़ी दो करोड़ तक है। दूसरी मंजिल पर रेट आधा है। तीसरी में मंजिल पर यह रेट एक चौथाई है। इसी तरह दुकान ट्रांसफर कराने के नाम पर भी रुपये लिए जाते हैं। इसके लिए एसोसिएशन ने अलग से अपने कुछ लोग जिम्मेदार बना रखे हैं। पैसे का सारा हिसाब किताब लिया जाता है। अधिकतम दुकानदारों से जो किराया लिया जाता है, जो एक हजार से 1500 रुपये महीना के बीच ही है। पगड़ी अधिक होने के कारण किराया कम रखा गया है। बड़ी बात यह है कि पगड़ी और दुकान ट्रांसफर के नाम पर लिए गए धन का कोई रिकार्ड किसी बैंक में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed